script

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया ये बंदोबस्त, इस तरह कराया लोगों को सुरक्षा का एहसास

locationकानपुरPublished: Sep 18, 2018 10:46:21 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

एक दिन बाद आने वाले मोहर्रम के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क दिख रहा है। पुलिस कर्मियों ने बाइक राईडिंग के द्वारा लोगों से मिलकर सुरक्षा का एहसास कराया और उनकी समस्याये सुनीं।

police

मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया ये बंदोबस्त, इस तरह कराया लोगों को सुरक्षा का एहसास

कानपुर देहात-प्रदेश में आगामी त्योहारों की तैयारी जोरों पर है। इसी के साथ पुलिस और प्रशासन ने भी त्योहारों पर होने वाली अव्यवस्था के चलते बढ़ते अपराध, लड़ाई, झगड़ो को रोकने के लिए जनपद के सभी क्षेत्रों में जाकर लोगो से बात कर उन्हें भयमुक्त रहने के लिए जागरूक किया। वहीं गश्त करके सुरक्षित रहने का एहसास कराया है। मुस्लिम त्योहारों जैसे मुहर्रम में जुलुस को लेकर उचित मार्ग तय कर सुरक्षा कर्मियों साथ उनके त्यौहार में ख़ुशी और उत्साह बनाये रखने के लिए रूरा कस्बा में पुलिस फोर्स के साथ समूह में मोटर साईकिल से गश्त किया। वहीं लोगो से मिले और उनकी समस्यायें सुनकर उनका निराकरण भी किया और त्योहारों में उनके योगदान की भी कामना की है।
पुलिस ने लोगों से मिलकर किया भयमुक्त

दरअसल बीते वर्ष नवरात्र के समय कुछ अराजक तत्वों के चलते विवाद में एक बलबा का रूप ले लिया था। जिसमे कई लोग घायल हुए और कई पर मुकदमा भी लिखा गया था। इसी के चलते इस बार सदर पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्पित कपूर व सदर एसडीएम आनंद सिंह ने त्योहारों पर गम्भीरता दिखाते हुए जगह-जगह जाकर कस्बो व चौराहों पर लोगों से मिलकर सुरक्षा का एहसास कराते हुए भयमुक्त रहने की बात कही।दरअसल मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिये मुहर्रम के जुलूस को लेकर काफी उत्सुकता होती है और इस जुलूस में बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी शामिल होते है।
अभी तक इन थानों के अंतर्गत हुआ गश्त

इस दौरान भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अल्लाह को याद कर मातम मनाते हुए एक निश्चित मार्ग पर अपने इस जुलूस को ले जाते हैं। इस मार्ग पर कोई व्यवधान न हो, इसके लिए प्रशासन को भी पूर्व में ही इसकी तैयारी कर व्यवस्था सही करनी होती है। साथ ही इसकी व्यवस्थित रिपोर्ट शासन को भेजनी होती है। इसी के चलते एसडीएम सदर आनन्द सिंह ने बताया कि वो क्षेत्राधिकारी अकबपुर अर्पित कपूर के साथ मिलकर सभी क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। इसके तहत अब तक अकबरपुर, रनियां, बारा, रुरा आदि थाना व कस्बा में गश्त किया जा चुका है। अगले दिन में अन्य थाना चौकी क्षेत्रों में गश्त किया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो