scriptनरेश उत्तम ने दिया बड़ा बयान, एमपी से शिवराज की रवानगी तय | naresh uttam big statement in madhya pradesh assembly election 2018 | Patrika News
कानपुर

नरेश उत्तम ने दिया बड़ा बयान, एमपी से शिवराज की रवानगी तय

एमपी में चुनाव प्रचार के बाद कानपुर के बिल्हौर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत, 2018 में बीजेपी की हार तय, 2019 में जीतेगा सपा-बसपा का गठबंधन।

कानपुरNov 28, 2018 / 03:56 pm

Vinod Nigam

naresh uttam big statement in madhya pradesh assembly election 2018

नरेश उत्तम ने दिया बड़ा बयान, एमपी में शिवराज की रवानगी तय

कानपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद देरशाम बिल्हौर पहुंचे। यहां पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता झूठ बोलने वालों को बेदखल करने जा रही है। एमपी में भी शिवराज िंसह की रवानगी तय है। वहां समाजवादी पार्टी ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा और 2018 में हम कई सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें।

एमपी में महौल बीजेपी के खिलाफ
एमपी से चुनाव प्रचार के बाद देरशाम समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष फर्रूखाबाद के लिए निकले। इस बीच बिल्हौर में उनका कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नरेश उत्तम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हम एमपी में कईदिन रहे और रैलियां की। शिवराज सिंह चौहान की सभाओं से ज्यादा भीड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सभाओं में दिखी। वहां की जनता सत्ता परिवर्तन करने जा रही है। 11 दिसंबर के दिन एमपी से शिवराज राज का खत्म हो जाएगा और सेकुलर सोंच वाले दलों की सरकार बनेगी। सपा एमपी में अच्छा प्रदर्शन करेगी और सरकार बनाने में समाजवादी अमह रोल निभाएंगे।

5 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा
नरेश उत्तम ने कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। डेढ़ साल से यूपी में योगी की सरकार है। अपराध और अपराधियों का बोलबाला है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं तो किसान बदहाल हैं। युवा रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। जेलों के अंदर अपराधी शराब और बिरयानी उड़ रहे हैं। यूपी में भाजपा के खिलाफ महौल है और जतना बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है और 2019 में इनकी संख्या 5 सीटों पर रह जाएगी। समाजवादी और बसपा यूपी की 80 में 75 से ज्यादा सीटों पर फतह हालिस करेगी।

बसपा के साथ गठबंधन तय
नरेश उत्तम ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही कह दिया है कि 2019 का लोकसभा चुनाव सपा बसपा के मिलकर लड़ेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती की तरफ से रजामंदी मिल चुकी है। 11 दिसबंर के बाद गठबंधन को लेकर चर्चा होगी और दोनों पार्टी प्रमुख सीटों का बंटवारा कर लेंगे। नरेश उत्तम ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ अक्सर कहते हैं कि प्रदेश विकास की पथ पर बढ़ रहा है। हमें वो सिर्फ पांच कार्य गिना दें जो जमीन पर दिख रहे हों। पर ऐसा वो नहीं करेंगे। क्योंकि भाजपा झूठ और ढोंग के बल पर लोगों के वोट लेती रही है।

शिवपाल सपा से हैं विधायक
नरेश उत्तम से जब शिवपाल यादव के पार्टी बनाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो आज भी सपा से विधायक हैं। उन्हें पार्टी ने निकाला नहीं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के संस्कार ऐसे नहीं हैं। वो सम्मान देने में सबसे आगे हैं। पांच साल तक यूपी के सीएम रहे। इस दौरान उन पर एक भी आरोप नहीं लगा। जबकि वर्तमान सरकार के डिप्टी सीएम के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। अखिलेश यादव ने जितना विकास प्रदेश का किया, उतना आज तक किसी अन्य सीएम ने नहीं किया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो