scriptपति रहता था ड्यूटी पर, रिश्तों की आड़ में चल रहा था ये खेल, फिर उसने ऐसा रास्ता चुना कि…. | due to illegal relation murder from stone kanpur dehat | Patrika News

पति रहता था ड्यूटी पर, रिश्तों की आड़ में चल रहा था ये खेल, फिर उसने ऐसा रास्ता चुना कि….

locationकानपुरPublished: Sep 23, 2018 03:20:32 pm

Submitted by:

Arvind Kumar Verma

दरअसल युवक अपनी ममेरी बहन से अवैध सम्बंध रखे था। जब इसकी भनक महिला के सिपाही पति को लगी तो उसने एक योजना बनाई और उस रास्ते पर चल पडा। कन्नौज क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया।

murder

पति रहता था ड्यूटी पर, रिश्तों की आड़ में चल रहा था ये खेल, फिर उसने ऐसा रास्ता चुना कि….

कानपुर देहात-अवैध प्रेम संबंधों में फिर डायल 100 का सिपाही हैवान बन गया और उसने साथी के साथ मिलकर ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी। दरअसल घटना करीब डेढ़ वर्ष पूर्व की है। जब रसूलाबाद के संजय नगर कहिंजरी के अनिल कुमार का शव पुलिस ने रसूलाबाद कानपुर मार्ग से बरामद किया था। हत्या की गुत्थी उलझने पर मृतक के भाई जयवेन्द्र ने आईजी से गुहार लगाई। इसके बाद मामला कन्नौज क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच ने डायल 100 के सिपाही राजवीर सिंह व भैसऊ शिवराजपुर निवासी पंकज को हिरासत में लिया तो उन्होंने हत्या की बात कबूली। जब पुलिस के सामने मृतक अनिल और राजवीर की पत्नी के अवैध संबंध की बात सामने आई तो होश उड़ गए। बताया कि उसकी पत्नी अनिल की ममेरी बहन थी लेकिन जब राजवीर को इस संबंध के बारे पता चला तो उसने ईंटों से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी।
पत्नी से थे मृतक के अवैध संबंध

दरअसल अनिल कुमार का शव 15 अप्रैल को भेवान व नयापुरवा के बीच गढ्डे में मिला था। पास ही झाड़ियों में बाइक मिली थी। शिवली पुलिस ने भाई जयवेंद्र के बयानों पर चार अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कई दिनों बाद भी कार्यवाही न होने पर जयवेंद्र ने आईजी से गुहार लगाई थी। जिसके बाद जांच कन्नौज क्राइम ब्रांच पुलिस को दी गई। टीम ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अनिल के रिश्तेदार औरैया सहायल में मक्का निवासी यूपी पुलिस के सिपाही राजवीर सिंह व उसके साथी शिवराजपुर भैसऊ निवासी पंकज कटियार पुत्र मुन्ना लाल से पूछताछ की।
फिर ईंटों से कुचलकर कर दी हत्या

जांच के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल करते हुए बताया कि वारदात के समय राजवीर सिंह शिवराजपुर थाने में तैनात था। अभी वह कानपुर नगर में यूपी 100 में तैनात है। अनिल और राजवीर की पत्नी के बीच ममेरी बहन का रिश्ता है। बावजूद इसके दोनों के बीच अवैध संबंध थे। पता चलते ही उसने अनिल की हत्या की योजना बनाई। 15 अप्रैल को उसने अनिल व अपने साथी पंकज के साथ रसूलाबाद-कानपुर रोड पर शराब पी। बाद में भेवान व नया पुरवा के बीच ईंट से हमला कर अनिल का शव झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शिवली कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो