scriptबसपा चीफ मायावती ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, कानपुर मंडल की दो सीटों पर संशय बरकरार | bsp supremo mayawati first list of bsp candidate in lok Sabha election | Patrika News
कानपुर

बसपा चीफ मायावती ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, कानपुर मंडल की दो सीटों पर संशय बरकरार

बीजेपह के बाद बसपा की पहली लिस्ट जारी, 11 उम्मीदवारो को थमाया हाथी का सिंबल, कानपुर मंडल की दो सीटों पर ले सकती हैं जल्द बड़ा फैसला।
 

कानपुरMar 22, 2019 / 04:38 pm

Vinod Nigam

bsp supremo mayawati first list of bsp candidate in lok Sabha election

बसपा चीफ मायावती ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, कानपुर मंडल की दो सीटों पर संशय बरकरार

कानपुर। लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। राजनीतिक दल एक-दूसरे को सियासी अखाड़े में मात देने के लिए जुटे हैं। भारतीय जनता पार्टी के बाद गुरूवार को बसपा प्रमुख मायावती ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पर कानपुर मंडल की दो लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया। पार्टी के नेता इसके पीछे एक रणनीति के तहत कदम बड़ा रहे हैं। सत्ताधारी दल के नाम सामने आने के बाद ही मायावती अपने पत्ते खोलेंगी।

ये रहे उम्मीदवार
बसपा चीफ मायावती ने आज अपने 11 उम्मीदवारों के पहली सूची जारी कर दी। जिसमें सहारनपुर से हाजी फजलुर्रहमान, बिजनौर से मलूक नागर, नगीना से गिरीश चंद्र, अमरोहा से कुंवर दानिश अली, मेरठ से हाजी मोहम्मद याकूब, गौतम बुध नगर से सतबीर नागर, बुलंदशहर से योगेश वर्मा, अलीगढ़ से अजीत बलियान, आगरा से मनोज कुमार सोनी, फतेहपुर सीकरी से राजवीर सिंह, आंवला से रुचि वीरा का नाम शामिल हैं। बसपा सुप्रीमों ने पूरी तरह से सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला आजमाया है। अधिकतर उम्मीदवार पीछड़े समाज के साथ ही अल्पसंख्यक हैं।

दो सीटों पर रोके गए नाम
11 उम्मीदवारों के बाद बहुजन समाज पार्टी कानपुर मंडल की दो सीटों पर इसी सप्ताह नामों का ऐलान कर सकती है। पार्टी के नेताओं की मानें तो आज य कल भाजपा की दूसरी सूची जारी हो जाएगी। इसी के बाद अकबरपुर और फर्रूखाबाद लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। घाटमपुर से निशा सचान के टिकट दिए जाने की चर्चा है और पार्टी ने उन्हें प्रभारी भी बनाया हुआ है। निशा सचान घाटमपुर नगर पालिका अध्यक्ष की पत्नी है और एक माह पहले भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हुई हैं।

तीन पर सपा लड़ेगी चुनाव
कानपुर मंडल की पांच लोकसभा सीटों में से बसपा के हिस्से अकबरपुर और फर्रुखाबाद की सीटें आई हैं। तीन अन्य सीटों कानपुर नगर, कन्नौज और इटावा से सपा चुनाव लड़ रही है। बसपा ने अपनी दोनों सीटों पर लोकसभा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। आमतौर बसपा के लोकसभा प्रभारी ही प्रत्याशी घोषित होते हैं, लेकिन 2019 में पार्टी बहुत सोच समझ कर कदम उठा रही है। बता दें कि अकबरपुर लोकसभा सीट की प्रभारी घाटमपुर की निशा सचान हैं जबकि फर्रुखाबाद सीट का प्रभारी वहीं के वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल को बनाया गया है।

Home / Kanpur / बसपा चीफ मायावती ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, कानपुर मंडल की दो सीटों पर संशय बरकरार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो