scriptभीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान, अयोध्या में मंदिर की जगह कराएंगे मस्जिद का निर्माण | Bhim Sena' National President a statement to build mosque in Ayodhya | Patrika News

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर दिया बड़ा ऐलान, अयोध्या में मंदिर की जगह कराएंगे मस्जिद का निर्माण

locationकानपुरPublished: Oct 14, 2018 04:29:17 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

दलि-मुस्लिम एकता मंत की बैठक में भाग लेने के लिए राजेंद्र मान पहुंचे कानपुर, मस्जिद के निर्माण के साथ बीजपी पर जुबानी हमला

Bhim Sena' National President a statement to build mosque in Ayodhya

भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऐलान, अयोध्या में मंदिर की जगह बनाएंगे मस्जिद

कानपुर। भीम सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मान रविवार को कानपुर पहुंचे। वो यहां के हलीम मुस्लिम कॉलेज में लोगों को संबोधित किया और मीडिया से बातचीत के दौरान एक विवादित बयान दे डाला। राजेंद्र मान ने कहा कि भीम सेना सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को नहीं मानेंगी। हमारे कार्यकर्ता अयोध्या जाएंगे और वहां पर श्रीराम के मंदिर के बजाए एक भव्य मस्जिद का निर्माण करेंगे। बोले, हम अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। महात्मा गांधी के विचारों के पक्षधर नहीं हैं। बीजेपी के नेता सत्ता में बैठकर दलित-मुस्लिम को प्रताड़ित कर रहे हैं। लेकिन उन्हें अब हमारी भीम सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हम पर हत्याचार करने वालों के हाथ काट दिए जाएंगे। आजादी के बाद से दलित-मुस्लिम को वोट लेकर सत्ता हासिल करने वाले दलों को अब इस समाज के लिए काम करना होगा।

सरकार के इशारे पर काम करता है कोर्ट
भीम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र मान ने कानपुर में एक विवादित बयान दे डाला। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के दबाव में काम कर रहा है। इसलिए हम उसके निर्णय को नहीं मानेंगे। अपने मुस्लिम भाईयों के लिए अयोध्या में श्रीराम के स्थान पर भव्य मंस्जिद का निर्माण करवाएंगे। इससे देश में भाईचारा कायम होगा। इस बीच यदि किसी ने हमारे काम मे रूकावट डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ-पैर काट दिए जाएंगे। पिछले चार साल से मोदी सरकार ने मुस्लिम-दलितों के साथ अत्याचार कर रही है, जिसे अब किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज भी इस तबगे के लोगों को वो स्थान नहीं मिला, जो मिलना चाहिए।

मस्जिद बननें से बढ़ेगा भाईचारा
भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कई दशक से मस्जिद-मंदिर विवाद चला आ रहा है। राजनीतिक दल अपनी सियासत चमकाने के लिए मंदिर-मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ावते आ रहे हैं। लेकिन भीम सेना अब मुस्लिम भाईयों के साथ मिलकर मस्जिद का निर्माण कराए जाने के लिए अयोध्या के लिए कूच करेगी। भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां तक कह डाला कि भगवान श्रीराम काल्पनिक हैं, जबकि मस्जिद की नींव इसी युग में रखी गई थी। सारे दस्तावेज मुस्लिम पक्षकरों के पास मौजूद हैं, फिर भी कोर्ट फैसला देने में देरी किए हुए है। कोर्ट को तत्काल मस्जिद के निर्माण के लिए आदेश दे देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी लोकसभा चुनाव से पहले फिर से देश में संप्रदायिक महौल खराब कर सकती है।

म्ंदिर-गाय के नाम पर मारा जा रहा
राजेंद्र मान ने कहा कि दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। मुस्लिमों को गाय के नाम पर मौत की घाट उतारा जा रहा है। अब ऐसा नहीं होगा, 2019 में दलित-मुस्लिम मिलकर बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर फेंकेगे। मान ने कहा कि चंद्रखेशर (रावण) और हमारा मकसद एक है। हम सभी लोग 2019 से पहले एक होकर बीजेपी को हराने के लिए एक बैठक करेंगे। साथ ही जो दल हमारे समाज के विकास की बात करेगा उसे सर्मथन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों समाजों के साथ छल किया है, जिसका परिणाम उन्हें लोकसभा में मिल जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो