scriptमहिला को पहले दी खौफनाक सजा फिर मौत के घाट उतारा | accused murdered on woman in kanpur crime hindi news | Patrika News

महिला को पहले दी खौफनाक सजा फिर मौत के घाट उतारा

locationकानपुरPublished: Sep 09, 2019 02:27:11 pm

Submitted by:

Vinod Nigam

बिधनू थानाक्षेत्र का मामला, महिला की हत्या के बाद शव को तालाब में फेंक कर आरोपी फरार, ग्रामीणों ने दुष्यकर्म की जताई आशंका।

महिला को पहले दी खौफनाक सजा फिर मौत के घाट उतारा

महिला को पहले दी खौफनाक सजा फिर मौत के घाट उतारा

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र स्थित ओरछी गांव के बाहर तालाब में एक 35 साल की महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज शव की शिनाख्त शुरू कर दी। महिला के हाथ-पैर साड़ी से थे। ग्रामीणों की मानें तो आरोपियों ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर ईट के जरिए निर्मम हत्या कर दी।

तलाब में पड़ा था शव
बिधनू ओरछी गांव के लोग संपर्क मार्ग से निकल रहे थे, इस बीच एसपीजी गैस गोदाम के पास पानी भरे गड्ढे में महिला का शव पड़ा देखकर सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। 35 वर्षीय महिला का चेहरा ईंटों से बुरी तरह कुचला हुआ था और उसके शरीर में चोट के निशान थे। शव के पास खून पड़े होने के चलते आशंका है कि आरोपियों ने यहीं पर उसकी हत्या की है।

हाथ-पैर बंधे थे
आरोपियों ने महिला की हत्या करने से पहले उसके हाथ पैर हरे रंग की साड़ी से बांध दिए थे। शरीर पर सिर्फ नीले रंग का पेटीकोट था। उसकी हालत देखकर दुष्कर्म करने के बाद ईंटों से कुचलकर हत्या करने की आशंका बनी है। ग्रामीणों के मुताबिक देररात एक कार की आवाज सुनाई दी थी। कुछ देर तक लाइट की रोशनी भी दिखी।

पुलिस कर रही जांच पड़ताल
थाना प्रभारी सुखराम सिंह रावत ने बताया कि महिला का शव कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट सामने आने पर दुष्मकर्म की बात कही जा सकती है। फिलहाल मामले में छानबीन की जा रही है। थानाप्रभारी ने बताया कि मौके से ईंट के साथ चप्पल बरामद की गई हैं। पुलिस आसपास के थानों से संपर्क बनाने के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो