scriptक्रांतिकारियों के गढ़ में फहराया तिरंगा, वन्दे मातरम् के उद्घोष से सराबोर फूलबाग | 150 feet high National Flag in Phool Bagh Kanpur UP India News | Patrika News

क्रांतिकारियों के गढ़ में फहराया तिरंगा, वन्दे मातरम् के उद्घोष से सराबोर फूलबाग

locationकानपुरPublished: Dec 04, 2017 07:57:16 am

राष्ट्रीय ध्वज को बनाने में करीब 6 महीने का समय लगा और उसको दिल्ली व मुंबई में बनवाया गया…

150 feet high National Flag in Phool Bagh Kanpur UP India News

क्रांतिकारियों के गढ़ में फहराया तिरंगा, वन्दे मातरम् के उद्घोष से सराबोर फूलबाग

कानपुर. क्रांतिकारियों के गढ़ फूलबाग में रविवार को शहर के सांसद मुरली मनोहर जोशी, मेयर प्रेमिला पांडेय, यूपी के दोनों कैबिनेट मंत्री के साथ ही सेना के जवानों की मौजूदगी में 150 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया गया। इस अवसर सांसद ने कहा कि कानपुर शूरवीरों की भूमि रही है। बिठूर से अंग्रजों के खिलाफ विद्रोह का आगज हुआ था। यहां पर शहीदों के स्मारक बने हैं और अब तिरंगे को देखकर हर युवा अपने शहीदों के बारे में जान सकेगा। कार्यक्रम के आयोजक अमित अग्रवाल ने बताया कि 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज चौबीसौ घण्टे लहराता रहेगा। राष्ट्रीय ध्वज को बनाने में करीब 6 महीने का समय लगा और उसको दिल्ली व मुंबई में बनवाया गया। राष्ट्रीय ध्वज 45 फीट लम्बा और 30 फीट चौड़ा है। जिस पिलर पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया है उसका निर्माण गुजरात के सिलवासा में कराया गया है। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद परंपरागत तरीके से राष्ट्र गान हुआ और सेना के जवानों ने सलामी दी।
फहराया गया 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

कानपुर के गौरवमयी इतिहास को जीवंत करने के लिए फूलबाग मैदान में 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज जैसे ही 150 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा वैसे ही पूरा मैदान वन्दे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में बीजेपी सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी समेत कैबनेट मंत्री व नवनिर्वाचित मेयर प्रमिला पाण्डेय भी मौजूद रहीं। अमित अग्रवाल ने बताया कि शहर के नौजवानों को देश के प्रति जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है । आयोजक का कहना है की यह राष्ट्रीय ध्वज रात और दिन लहराएगा, जिससे जो भी इस मैदान के पास से गुजरेगा उसके अंदर देश प्रेम की भावना जागेगी।
उमड़ जनसैलाब, बनेगा पर्यटक स्थल

150 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को देखने के लिए फूलबाग मैदान में जन सैलाब भी उमड़ पड़ा। लोगों का कहना है कि यह कानपुर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर में यह चौथा 150 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। सभी कानपुर के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं। शहर की मेयर प्रमिला पांडेय ने इस मौके पर कहा कि आने वाले दिनों में फूलबाग को पर्यटक केंद्र बनाया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों के साथ ही युवा पीढ़ी को अपने देश के इतिहास के बारे में जानकारी मुहैया कराई जाएगी। मेयर ने कहा कि बिठूर के बाद फूलबाग क्रांतिकारियों का गढ़ रहा है। इसी के चलते दोनों जगहों का विकास किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो