scriptबीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश यादव और शिवपाल के यहां भी पहुंच रही ईडी-सीबीआई | Subrata Pathak said- ED-CBI reaching Akhilesh and Shivpal house | Patrika News
कन्नौज

बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक का बड़ा बयान, बोले- अखिलेश यादव और शिवपाल के यहां भी पहुंच रही ईडी-सीबीआई

लोकसभा चुनाव 2024 बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा अपराधियों के संरक्षक है। अखिलेश यादव के पहली गेंद में छक्का मारने के बयान पर भी पलटवार किया है।

कन्नौजApr 27, 2024 / 05:58 am

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) अखिलेश यादव को सीबीआई नोटिस भेज चुकी है। गवाही के लिए बुलाया गया है। लेकिन गए नहीं है। शिवपाल सिंह यादव के यहां भी ईडी और सीबीआई पहुंच रही है। रीवर फ्रंट घोटाले में मामला दर्ज किया गया है। कन्नौज से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक ने यह जानकारी दी है। औरैया की बिधूना विधानसभा में जनसंपर्क के लिए पहुंचे सुब्रत पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव, मुलायम सिंह के आशीर्वाद से नेता बने हैं। उनके ऊपर कन्नौज की जनता का आशीर्वाद है। यह चुनाव एक परिवार विशेष और कन्नौज की जनता के बीच है।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

अखिलेश यादव के पहली गेंद पर छक्का मारने वाले बयान पर सुब्रत पाठक ने कहा कि वह क्रिकेट खेल चुके हैं। ऑफ स्पिनर बॉलर है। गेंद कहां पड़ेगी और कहां घुसेगी, पता नहीं चलेगा? एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव लड़ने को उसी प्रकार देखते हैं। जिस प्रकार डिंपल यादव ने चुनाव लड़ा था। योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के रक्षक है
बसपा-सपा सरकार के दौरान माफिया खूब फले फूले

शिवपाल सिंह के ईडी और सीबीआई पर दिए गए बयान पर बीजेपी सांसद ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी ईडी ने 8 बार बुलाया। नहीं गए। नौवीं बार अपने साथ टांग ले गई। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा सरकार के दौरान माफिया खूब फले फूले हैं। मुख्तार अंसारी मुख्तार अंसारी दोनों ही पार्टियों का विधायक रह चुके हैं। दोनों ही पार्टियां माफियाओं के संरक्षक है। अतीक अहमद भी दोनों ही पार्टियों से विधायक रह चुका है। ओवैसी के लिए मुख्तार अंसारी और जिन्ना दोनों शहीद है। आतंकियों के मरने पर इन्हें रोना आता है। इसीलिए माना जाता है कि विशेष संप्रदाय आतंकवादियों को बढ़ावा देता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो