scriptसलमान खुर्शीद पहुंचे शहीद पिता के पास और फिर किया बड़ा ऐलान.. कहा- ये सरकार.. | salman khurshid visit martyr pradeep singh house | Patrika News
कन्नौज

सलमान खुर्शीद पहुंचे शहीद पिता के पास और फिर किया बड़ा ऐलान.. कहा- ये सरकार..

उन्होंने शहीद प्रदीप सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

कन्नौजFeb 19, 2019 / 01:00 pm

Ruchi Sharma

salman khurshid

सलमान खुर्शीद पहुंचे शहीद पिता के पास और फिर किया बड़ा ऐलान.. कहा- ये सरकार..

कन्नौज. विदेश मंत्री रहे सलमान खुर्शीद सोमवार की देर शाम सुखसेनपुर के गांव अजान पहुंचे। उन्होंने शहीद प्रदीप सिंह के स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहीद के पिता अमर सिंह से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
शहीद के घर पहुंचे पूर्व विदेश मंत्री

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शहीद के पिता को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके सुखदुख में साथ खड़ी है। उनके बेटे के बलिदान को देशवासी कभी भुला नहीं पाएंगे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे एडवोकेट, सेवादल जिलाध्यक्ष देवकी नंदन दुबे मुन्ना, गुड्डू लंबरदार, संजय पौल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से इंदरगढ़ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी संजय यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
शहीद के यहां जा रहे हैं कांग्रेसी

इस बीच मिडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देखिये हमारी अोर से हर जगह जहां भी शहीद है उनके घर जाने का एक कार्यक्रम है वहां जा रहे हैं और अपने अपने पड़ोस के क्षेत्रों में हम लोग जा रहे हैं। इसके बाद देखते हैं क्या रूप रेखा बनती है सरकार की ओर से क्या कार्रवाई होती है। हम उसमे क्या कुछ कह सकते हैं क्या कर सकते हैं, यह हमरी घोषणा हमारे नेता कर पाएंगे।
देश कभी भूलेगा नहीं बलिदान

आगे उन्होंने कहा कि सच तो ऐसा है कि हम जितनी भी इनको हिम्मत दिला सके और उनको यह अनुभव दिला सके कि हम सब एक परिवार एक है। वो अकेले नहीं हैं इस समय वीरगति प्राप्त कर गए हमारे नौजवान साथी हमरी सुरक्षा के लिए वो वहां तैनात थे। इसलिए हम जो इनका आभार इनका जो एहसान है। वो देश कभी भूलेगा नहीं। हम एक बात कह सकते हैं कि पूरा देश सुरक्षा के मामले में एक ही भावना से बात करता है और करेगा हम विपक्ष में पूरा साथ देंगे सरकार का।

Home / Kannauj / सलमान खुर्शीद पहुंचे शहीद पिता के पास और फिर किया बड़ा ऐलान.. कहा- ये सरकार..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो