scriptअखिलेश यादव के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिल्ली में बनने जा रही सरकार | Lok Sabha Elections 2024: Akhilesh Yadav files nomination from Kannauj | Patrika News
कन्नौज

अखिलेश यादव के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिल्ली में बनने जा रही सरकार

अंततः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामांकन कराना पड़ा। इस मौके पर प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद थे। ‌कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई पड़ा। ‌

कन्नौजApr 25, 2024 / 01:18 pm

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2022 (Lok sabha election 2024) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज 25 अप्रैल को कन्नौज संसदीय सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर रामगोपाल यादव भी मौजूद थे। इसके पहले तेज प्रताप सिंह को टिकट दिया गया था। लेकिन उनका टिकट वापस ले लिया गया। स्थानीय नेताओं के दबाव में अखिलेश यादव ने कन्नौज से चुनाव लड़ने का मन बनाया।‌ नामांकन करने के लिए वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।
यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने अग्नि वीर योजना लागू होने का कारण बताया, बोले- बीजेपी इतिहास बनने जा रही

बीजेपी ने मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी ने इमरान बिन जफर को टिकट दिया है।‌ स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से आलोक कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। ‌ कन्नौज में चौथे चरण में आगामी 13 में को मतदान होना है। अखिलेश यादव के आने के बाद मुकाबला कांटे का हो गया है।

कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

अखिलेश यादव के नामांकन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। अखिलेश यादव अपने काफिले के साथ नामांकन करने पहुंचे तो कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव जीत कर दिल्ली में सरकार बनाने जा रहे हैं। ‌

Home / Kannauj / अखिलेश यादव के नामांकन में उमड़ा जन सैलाब, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दिल्ली में बनने जा रही सरकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो