scriptनगर पालिका के नलों से निकल रहे कीड़े, लोगो ने भड़का आक्रोश | worms and dirty water coming from taps in Kanker Chhattishgarh | Patrika News

नगर पालिका के नलों से निकल रहे कीड़े, लोगो ने भड़का आक्रोश

locationकांकेरPublished: Feb 18, 2019 02:08:20 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

शुद्ध पानी के लिए लोगों के घरों में लगे टाइम नलों में कीड़े आ रहे हैं।

cg news

नगर पालिका के नलों से निकल रहे कीड़े, लोगो ने भड़का आक्रोश

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुद्ध पानी के लिए लोगों के घरों में लगे टाइम नलों में कीड़े आ रहे हैं। गंदे पानी का सेवन करने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। बार-बार पालिका अध्यक्ष और वार्ड के पार्षद से शिकायत करने के बाद भी किसी प्रकार सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है। मोहल्ले के लोगों में इससे आक्रोश भडक़ रहा है।

नगर के महादेव वार्ड में सुबह जैसे ही नल से पानी लेने के लिए नसिमा रिजवी ने बाल्टी लगाया तो पहले गंदा पानी निकल रहा था। उस पानी को नाली में डाल दूसरी बार बाल्टी में पानी भरना चाही तो बाल्टी में कीड़े ही कीड़े दिखने लगे। कीड़े युक्त पानी की फोटो लेने के बाद नाली में गंदा पानी डाल दिया।
नसिमा रिजवी ने बताया कि मोहल्ले की एक भी नलों में पालिका की ओर से टोटी नहीं लगाया गया है। सुबह और शाम के समय दो बाद टाइम नलों में पानी आता है। टाइम नलों में दो मिनट तक पहले गंदा पानी आता है। इसके बाद ही साफ होता है। पीने का पानी बोर से या बाजार से खरीदकर उपयोग करना पड़ रहा है। नगर पालिका की ओर से जो पानी टाइम नल में आ रहा पूरी तरह से दूषित है।
अगर गलती से इस पानी का उपयोग कर लिए तो तबियत खराब होनी तय है। पानी की समस्या दूर करने की शिकायत नगर पालिक अध्यक्ष और पार्षद से करने के बाद टाल-मटोल कर दिया जाता है। खराब और दूषित पानी का उपयोग करने से लोगों की सेहत खराब हो रही है। हर माह इस तरह से कभी टाइम नलों के केंचूआ तो कभी कीड़े तो कभी गोजर निकलते रहते हैं।
नगर पालिका से फरियाद करने के बाद भी किसी प्रकार का सुधार होने का नाम नहीं ले रहा है। मोहल्ले में गंदा पानी आने के कारण लोगों को तमाम तरह की बीमारी अपनी गिरफ्त में ले रही है। नुजहत रिजवी ने कहा कि पालिका को दूषित पानी तत्काल बंद कर देना चाहिए। मोहल्ले के लोगों को टाइम नल से कनेक्शन पर सिर्फलूट के लिए इस तरह से लोगों को पानी दिया जा रहा है। सुल्ताना शेख, राजकुमारी साहू, शायना बेगम और नुतन ने कहा कि पालिका में सिर्फ भर्राशाही मची है।

वार्ड के एक भी नलों में टोटी नहीं
नगर पालिका की ओर से सभी मोहल्ले में नल कलेक्शन और हर परिवार के घरों में एक बाहर टोटी लगाए जाने का प्वांट छोड़ दिया गया। टाइम नल से कनेक्शन को जोड़ दिया गया है। लेकिन एक भी टाइम नल में टोटी नहीं लगाया गया है। टोटी नहीं लगने से अधिकांश पानी सुबह और शाम के समय में नालियों में बह जाता है। जबकि पालिका अपने दस्तावेज में सभी नलों में टोटी दिया रहा है। ऐसे में टोटियां के आड़ में भी गड़बड़ी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो