scriptराष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध होर्डिंग्स का अंबार, शहर की सुन्दरता पर लग रहा ग्रहण | many illegal hoardings hang on at national highway in CG | Patrika News

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध होर्डिंग्स का अंबार, शहर की सुन्दरता पर लग रहा ग्रहण

locationकांकेरPublished: Nov 18, 2018 03:24:44 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

इन होर्डिंग्स व पोस्टर के लगाए जाने से कई चौक चौराहों पर दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है।

illegal hoardings

राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध होर्डिंग्स का अंबार, शहर की सुन्दरता पर लग रहा ग्रहण

चारामा. छत्तीसगढ़ के कांकेर के चारामा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जगह-जगह कई तरह के अवैध होर्डिंग्स व पोस्टर लगाए जाने से नगर की सुन्दरता पर ग्रहण लग चुका है। वहीं इन होर्डिंग्स व पोस्टर के लगाए जाने से कई चौक चौराहों पर दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है। नगर में डिवाइडर व सिग्नल लाईट की जगहों को भी नहीं छोड़ा गया है, जहां पर इन दिनों सिग्नल लाईट की जगह निजी अवैध होर्डिंग्स दिखाई देने लगे हैं। जिससे इस मार्ग पर चलने वाले वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है।

बता दें कि पिछले दो वर्ष पहले धमतरी से कांकेर मार्ग 48 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण 135 करोड़ की लागत से बनाई गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर फोरलेन निर्माण होने से काफी साफ -सुथरा सड़क दिखाई दे रहा था, पर अब कुछ महिनों से नगर से गुजरने वाली इस सड़क पर जगह-जगह अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स व पोस्टर से नगर की सुन्दरता पूरी तरह से गायब हो चुकी हैं। नगर में जहां देखो वहां पर होर्डिंग्स व पोस्टर दिखाई दे रहें हैं।

नगर के नाकापारा से लेकर, पुराना नाकापारा, सरकारी अस्पताल के सामने, फुटब्रिज पर, बस स्टैण्ड के पास, दीनदयाल चौक, पुराना बस स्टैण्ड, कोरर चौक, स्टेडियम के सामने, जैसाकर्रा तक डिवाईडर, सिग्नल लाईट के खंभे पर व स्ट्रीट लाईट के खंभे, बिजली के खंभे आदि में होर्डिंग्स लगा हुआ देखा जा सकता है। इन सबकी जानकारी होने के बावजूद भी नगर पंचायत प्रशासन व राष्ट्रीय राजमार्ग के आला अधिकारी भी इन होर्डिंग्स को हटाने व कार्रवाई करने कोई पहल नहीं कर रहें हैं। जिसके चलते लगातार पूरे नगर में अवैध होर्डिंग्स लगाने का सिलसिला जारी है।

लोगों की माने तो यह फुटब्रिज बनाने से केवल सरकारी राशि का दुरुपयोग ही कहा जा सकता है। इस फुटब्रिज का उपयोग केवल बनने के बाद से होर्डिंग्स व पोस्टर लगाने के लिए जरुर होते देखा जा सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो