scriptजन्म से लेकर मृत्यु तक सभी के लिए है योजनाएं, लाभ लेने जनता को करना होगा बस ये… | government planned many scheme for public in chhattisgrah | Patrika News

जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी के लिए है योजनाएं, लाभ लेने जनता को करना होगा बस ये…

locationकांकेरPublished: Sep 01, 2018 05:46:24 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

महाभारत पर आधारित गीत प्रस्तुत करने पर मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने 3 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया।

gram sabha

जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी के लिए है योजनाएं, लाभ लेने जनता को करना होगा बस ये…

कांकेर. जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कांकेर विकासखंड के ग्राम कुरिष्टीकुर में किया गया। शिविर मे 72 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर को छत्तीसगढ़ मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जन्म से मृत्यु तक की योजना बनाई है। इसका लाभ लेने ग्राम सभाओं में अनिवार्य रूप से ग्रामसभा में आयें। उज्जवला योजना के तहत् गैस कनेक्शन प्रदेश के 47 लाख लोगो को दिया जा चुका हैै। कुरिष्टीकुर के महिला द्वारा महाभारत पर आधारित गीत प्रस्तुत करने पर मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने 3 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया।

मटियारा ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत् लोन लेकर व्यवसाय स्थापित कर अच्छे से जीवन निर्वाह करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा कि क्षेत्र में राज्य शासन ने कक्षा पहली से बारहवीं तक बच्चों को नि:शुल्क गणवेश और पुस्तक दिए जा रहे है। राज्य शासन के महत्वकांक्षी योजना के तहत बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना संचालित की गई है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बेटियों को विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बेटियों को लाभांवित किया जा रहा है।

सरकार ने गांव-गांव में स्व सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार से जोडऩे का कार्य कर रही है। बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। प्रदेश के 43 लाख लोगों को मकान के आबादी भूमि का पट्टा दिया जा चुका है। वनाधिकार पट्टा 11 लाख परिवारों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कांकेर जिले में मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत बालिका शिक्षा का प्रतिशत 87 तक पहुंच गया है। स्मार्ट फ ोन का वितरण 55 लाख 60 हजार लोगों को किए जाने का लक्ष्य है।

उन्होंने किसानों से आग्रह कर कहा की सौर सुजला योजना के तहत् अपने खेतों बोर खनन कर साग सब्जी और अच्छी फसल उत्पादन कर सकेंगे। इस योजना का लाभ लेने में जागरूकता लायें। शिविर को जिला पंचायत उपाध्यक्ष कृष्णादेवी सिन्हा, सदस्य धीरज नेताम, जनपद अध्यक्ष पुष्पा सलाम और पूर्व विधाय सुमित्रा मारकोले ने भी संबोधित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो