मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर जिला सहकारी बैंक कोर्रा शाखा में अचानक आग लग गई। जानकारी होते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही शाखा प्रबंधक ने दस्तावेजों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कई दस्तावेज जलकर राख हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और आम लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। शाखा प्रबंधक महेन्द्र सिंह गौर ने बताया कि शार्ट सर्किट के चलते मीटर में आग लग गई। यह आग तेजी से फैला, जिससे एक सीपीयू, मॉनिटर और पासबुक प्रिंटर जल गया। हालांकि आगजनी की घटना में जन और धन की हानी नहीं हुई है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आगजनी की घटना से हजारों का नुकसान हुआ।