scriptकांकेर में गरजे अमित शाह, बोले – छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है… | Amit Shah roared in Kanker, said – Every corner of Chhattisgarh is painted in saffron color… | Patrika News
कांकेर

कांकेर में गरजे अमित शाह, बोले – छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है…

Amit Shah Jansabha In Kanker: जनसभा को संबोधित करते हुए बोले – आज पीएम ने देश के करोड़ों गरीब भाई-बहनों को पांच लाख का फ्री में इलाज करवाया।

कांकेरApr 22, 2024 / 12:47 pm

Kanakdurga jha

Amit Shah In Kanker: कांकेर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा शुरू हो गई है। शाह से पहले कांकेर के वर्तमान सांसद ने जनसभा को संबोधित किया। अमित शाह से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जनसभा को संबोधित किया। किरण सिंह देव बोले – पूरा देश जिस प्रकार से मोदी की गारंटी पर भरोसा कर रहा है। पीएम मोदी ने अपना 10 साल भारत को दिया है। कांग्रेस की सरकार किस प्रकार जनता को लूटने में मग्न थी, किस तरह कोंग्रेसियों ने तबाही मचाया था। ये जनता जानती है। आज पूरे देश में र छत्तीसगढ़ में मोदी की कलयाणकारी योजना पहुंच रही है।
यह भी पढ़ें

अमित शाह की जनसभा शुरू, मोदी.. मोदी.. के नारे से गूंज उठा कांकेर

जनसभा को संबोधित करते हुए बोले – आज पीएम ने देश के करोड़ों गरीब भाई-बहनों को पांच लाख का फ्री में इलाज करवाया। मेरे गरीब भाई – बहनों को एक रुपया नहीं देना पड़ा। आज छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है… आप मोदी को वोट देकर जिताओ, में वादा करता हूं… आपका बेटा मोदी सभी गरीबों और वरिष्ठ नागरिकों का फ्री में इलाज करवाएगा।

Home / Kanker / कांकेर में गरजे अमित शाह, बोले – छत्तीसगढ़ का चप्पा-चप्पा भगवा रंग में रंगा हुआ है…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो