scriptप्रदेश में दो दिन तेज हवाएं चलने की चेतावनी | Weather changes in Rajasthan | Patrika News
जोधपुर

प्रदेश में दो दिन तेज हवाएं चलने की चेतावनी

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद रविवार को प्रदेश में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। मारवाड़ सहित प्रदेश के सात स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की […]

जोधपुरApr 28, 2024 / 07:43 pm

Gajendrasingh Dahiya

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद रविवार को प्रदेश में तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। मारवाड़ सहित प्रदेश के सात स्थानों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 25 से 30 किलोमीटर हो सकती है। इससे तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

जोधपुर में दिन का पारा 39 डिग्री

सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा जो सामान्य से आधा डिग्री अधिक था। दिन में आसमान लगभग साफ था, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर में पारा 39 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 2.1 कम था। दिन में आपेक्षिक आर्द्रता 21 से 38 प्रतिशत रही। दोहपर में गर्मी से लोग परेशान रहे। रात आठ बजे बाद मौसम कुछ सामान्य हआ। दिन में हवा की गति मंद रही। ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा।

इन शहरों में पारा रहा 40 डिग्री

स्थान————— अधिकतम तापमान

कोटा ———— 41

धौलपुर ———— 40.6

बाड़मेर ———— 40.4

फलोदी ———— 40.2

डूंगरपुर ———— 40.3

जालोर ———— 40.2
करौली ———— 40.1

Home / Jodhpur / प्रदेश में दो दिन तेज हवाएं चलने की चेतावनी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो