script

शिवसेना का ‘गणपति अभियान’, जोधपुर में करेगी 500 प्रतिमाएं विराजित

locationसागरPublished: Aug 02, 2016 05:42:00 pm

शिवसेना जोधपुर शाखा इस बार गणपति महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 500 गणपति प्रतिमाएं विराजित करेंगी।

lord ganesha

lord ganesha

शिवसेना जोधपुर शाखा इस बार गणपति महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 500 गणपति प्रतिमाएं विराजित करेंगी। मंगलवार को पावटा स्थित किसान भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में शिवसेना जिला प्रमुख संपत पुनिया ने बताया कि आगामी 5 से 15 सितम्बर तक आयोज्य गणपति महोत्सव के लिए शिव सेना की संचालन कमेटी का गठन किया गया है। 
ALSO READ- ये है जोधपुर का वो स्टेडियम, जहां भारत के नाम रहे थे क्रिकेट के महत्वपूर्ण कीर्तिमान

गणपति महोत्सव के दौरान 12 सितम्बर को जालोरीगेट चौराहे पर विशाल भक्ति संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। जिला महासचिव गजेन्द्र महिया ने बताया कि जोधपुर में महाराणा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शिवसेना की ओर से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर आगामी महाराणा प्रताप जयंती से पूर्व जोधपुर में महाराणा प्रताप सर्किल का निर्माण की मुहिम शुरू की जाएगी। 
ALSO READ- वन्य जीव : मारवाड़ में बढ़ रहा कब्र के बिज्जू का कुनबा

नांदड़ी गोशाला में गायों के लिए आधुनिक उपकरणों से युक्त अस्पताल खुलवाने के लिए जन आंदोलन किया जाएगा। जोधपुर प्रभारी महेन्द्र मेवाड़ा ने बताया कि जन आंदोलन के प्रथम चरण में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। संगठन के उत्तर भारत समन्वयक विनय शुक्ला निर्देशानुसार जिला, महानगर, तहसील, विभाग, नगर एवं वार्ड कार्यकारिणी के लिए मंगलवार को बैठक का आयोजन किया गया। 

ट्रेंडिंग वीडियो