scriptRajasthan Gaurav Yatra 2018 : जोधपुर के सेखाला में पहुंचा CM राजे का रथ, झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें | Patrika News
जोधपुर

Rajasthan Gaurav Yatra 2018 : जोधपुर के सेखाला में पहुंचा CM राजे का रथ, झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब, देखें तस्वीरें

4 Photos
6 years ago
1/4

जोधपुर ।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मारवाड़ अंचल में वसुंधरा राजे के प्रवेश के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह नजर आ रहा है।

 

 

2/4

गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री की जोधपुर जिले के सेखाला में सभा के लिए भाजपा की ओर से संगठन स्तर पर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजस्थान गौरव रथ शनिवार को जोधपुर के बालेसर शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेखाला पहुंचा।

 

 

3/4

भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं की जांच में जुटे हैं। लोग बसों से सभा स्थल पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता पहुंचना शुरू हो गए हैं। इनमें ग्रामीणों की तादाद ज्यादा है। सेखाला में ग्रामीण महिलाओं के सभा स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

 

4/4

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाले हुए हैं। आला अधिकारियों ने दोनों स्थानों पर सुरक्षा और यातायात का जायजा लिया। सभा स्थल पर महिला पुलिस भी तैनात है। आने जाने वाले लोगों और सभा स्थल के मार्ग पर पुलिस पूरी नजर रख रही है। दूर -दूर तक पुलिस का सुरक्षा घेरा नजर आ रहा है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.