scriptपर्यावरण प्रेमियों की पहल, शिवसर तालाब को बनाएंगे हरा-भरा | plantation on shivsar pond | Patrika News

पर्यावरण प्रेमियों की पहल, शिवसर तालाब को बनाएंगे हरा-भरा

locationजोधपुरPublished: Jul 22, 2019 10:08:58 am

Submitted by:

Mahesh

फलोदी. शहर में पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों ने अब प्राचीन व एेतिहासिक शिवसर तालाब को हरा-भरा बनाने की पहल की है तथा इस पहल के तहत काफी पौधरोपण भी हो गया है।

फलोदी. पर्यावरण प्रेमियों की पहल, शिवसर तालाब को बनाएंगे हरा-भरा

फलोदी. पर्यावरण प्रेमियों की पहल, शिवसर तालाब को बनाएंगे हरा-भरा

दरअसल करीब एक माह पूर्व तालाब की पाळ पर सघन वृक्षारोपण करके तालाब को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण शुरू किया गया था। इसके बाद पहल से लोग जुड़ते गए और जनसहयोग व नगरपालिका से राशि एकत्रित होती गई। अब यहां बड़ी संख्या में पौधे लगा दिए गए है तथा शेष कार्य भी जारी है। यहां लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए तारबंदी भी की जाएगी।
पाळ पर वृक्षारोपण की बनाई योजना-

शिवसर तालाब की पाळ पर सघन पौधरोपण के लिए एक योजना बनाई गई है। जिसमें पांच चरण है। जिसमें अब तक करीब 60 पौधे लगाए गए है। जिसमें नीम, पीपल, बरगद आदि शामिल है। पौधरोपण में कृषि विज्ञान के वैज्ञानिकों की तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही अब तीसरे चरण में 100 पौधे लगाए जा रहे है। इस पहल में अब तक १ लाख की राशि जनसहयोग तथा ९० हजार नगरपालिका द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। यहां पौधरोपण में डॉ. दिनेश शर्मा, रामदयाल थानवी, पार्षद रमेश थानवी, विजय पालीवाल, महेश जोशी, राजेश बोहरा, अरुण व्यास, ललित बोहरा, पार्षद झूमरलाल जोशी, संपत चाण्डा, राजा टरु, रविन्द्र जैन, जयराम गज्जा, कैलाश व्यास, राजेन्द्र चाण्डा, विद्यासागर पुरोहित, रमेश व्यास, पंडित कंवरलाल जोशी सेवाएं दे रहे है। साथ ही गजेन्द्र व्यास, दिलीप व्यास, जगदीश गज्जा, अरुण पुरोहित आदि युवाओं की टीम तारबंदी के लिए पट्टियां लगाने, पौधों के लिए गड्ढे खोदने, पौधरोपण में सहयोग कर रही है। इन जागरूक लोगों का कहना है कि इन पौधों के पेड़ बनने तक संरक्षण का कार्य किया जाएगा।
वाट्सएप्प गु्रप में लेते है सलाह-

इस पहल को सफल बनाने के लिए वाट्सएप्प पर वृक्ष-मित्र नाम से एक गु्रप बनाया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह चांदावत पौधरोपण से पूर्व व पेड़ों के रखरखाव संबंधित आवश्यक जानकारियां व तकनीकों का उपयोग गु्रप के सदस्यों को देते रहते है। (कासं)
——–

ट्रेंडिंग वीडियो