script

भाजपा का उद्देश्य भारत को पुन: विश्व गुरु बनाना: शेखावत

locationजोधपुरPublished: Jul 22, 2019 12:41:29 pm

Submitted by:

Harshwardhan bhati

लोहावट के कार्यक्रम निरस्त कर शेखावत दिल्ली रवाना

gajendra singh shekhawat

भाजपा का उद्देश्य भारत को पुन: विश्व गुरु बनाना: शेखावत

जोधपुर. केन्द्रीय जल शक्ति ( jal shakti ministry ) मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ( gajendra singh shekhawat ) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) का परिवार सर्व व्यापी एवं सर्व स्पर्शी बने, इसके लिए देश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज नमो ऐप पर भाजपा की सदस्यता का ई-कार्ड डाउन लोड किया। जोधपुर में संवाददाताओं से बातचीत में केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है। भाजपा का लक्ष्य भारत को पुन: विश्व गुरु बनाना है। अंतिम पंक्ति में बैठा हर व्यक्ति भाजपा के परिवार का हिस्सा बनेगा तब ही यह लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री दिल्ली में आवश्यक बैठक होने के कारण लोहावट के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। वे फ लोदी से जोधपुर पहुंचे और इसके बाद निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात की। फिर हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
बोरवेल एनओसी के लिए 85 आवेदन सही पाए गए
शहर के टेक्सटाइल व स्टील उद्यमियों ने केन्द्रीय भूजल बोर्ड द्वारा बोरवेल उपयोग करने व जोधपुर में एनओसी प्रक्रिया के लिए शिविर आयोजित करने के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत और महापौर घनश्याम ओझा का स्वागत किया। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से बोरवेल के उपयोग पर रोक के बाद उद्यमियों ने जलशक्ति मंत्री शेखावत से राहत की मांग की थी। शेखावत ने केन्द्रीय भूजल बोर्ड के अधिकारियों को लूणी सेफ जोन की इकाइयों के लिए जोधपुर में केम्प लगाकर बोरवेल एनओसी दिलाने के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद बोर्ड के वेस्टर्न रीजनल कार्यालय जयपुर की ओर से जोधपुर में 4 दिवसीय केम्प लगाया गया। केम्प में करीब 85 इकाइयों की ओर से दस्तावेज पूर्णत: सही पाए गए, जिनको एनओसी देने की प्रक्रिया की जाएगी। उद्यमियों ने बताया कि इसके लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत व महापौर का आभार जताया गया। इस दौरान जेपीएनटी मैनेजिंग ट्रस्टी जसराज बोथरा, उद्यमी जीके गर्ग, अशोक संचेती, मनोहर खत्री, वरुण धनाडिय़ा, पवन लोहिया सहित कई उद्यमी उपस्थित थे।
भाजपा के सभी सात मोर्चा में सदस्यता अभियान शुरू
जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान को गति देने के लिए रविवार को सात मोर्चों में सदस्ता अभियान शुरू किया गया। विभिन्न स्थानों पर जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी की के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, सदस्यता अभियान के संभाग संयोजक नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र बोराणा, महापौर घनश्याम ओझा, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, पूर्व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वनिता सेठ सहित अन्य की उपस्थिति में सैकड़ों लोगों को शिविर के माध्यम से सदस्यता अभियान के तहत भाजपा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्थानों पर हुआ।

ट्रेंडिंग वीडियो