scriptजेएनवीयू: तीन दिन बाद जारी होगी प्रथम स्थाई प्रवेश सूची | JNVU: First permanent list on 13th July | Patrika News

जेएनवीयू: तीन दिन बाद जारी होगी प्रथम स्थाई प्रवेश सूची

locationजोधपुरPublished: Jul 09, 2019 07:45:48 pm

– हार्डकॉपी जमा करवाने के दो दिन और शेष

jnvu jodhpur

जेएनवीयू: तीन दिन बाद जारी होगी प्रथम स्थाई प्रवेश सूची


जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने सभी संकायों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अस्थाई सूची में नाम आने वाले छात्र छात्राओं के आवेदन की हार्डकॉपी जमा करवाने में दो दिन शेष है। विद्यार्थी 11 जुलाई तक संबंधित संकाय में हार्डकॉपी जमा करवा सकते हैं। विवि की प्रथम स्थाई प्रवेश सूची 13 जुलाई को जारी की जाएगी। सीटें खाली रहने पर दूसरे प्रवेश सूची जारी होगी।
विश्वविद्यालय ने जुलाई के प्रथम सप्ताह में अपनी वेबसाइट पर कला, वाणिज्य, विज्ञान और विधि संकाय के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अस्थाई प्रवेश सूची जारी की थी। बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीबीए और बीए/बीबीए एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए जिन विद्यार्थियों का नाम अस्थाई प्रवेश सूची में आया था लेकिन किसी कारणवश वह हार्डकॉपी जमा करवाने से वंचित रह गए हैं, ऐसे विद्यार्थी समस्त दस्तावेजों की फ ोटोप्रति के साथ प्रवेश आवेदन पत्र की हार्डकॉपी संबंधित संकाय कार्यालय में 11 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। हार्डकॉपी संकाय में जमा नहीं करवाने पर उनका प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं होगा। स्थाई प्रथम प्रवेश सूची में नाम आने के बाद विद्याथियों को प्रवेश शुल्क बैंक में या ऑनलाइन जमा करवाना होगा। स्थाई सूची प्रकाशन के बाद सीट खाली रहने पर दूसरी अस्थाई सूची ऑनलाइन जारी की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो