scriptहरयाळो राजस्थान : मंडलनाथ चौराहा से तिंवरी तक सघन किया पौधरोपण | hariyalo rajasthan campaign in jodhpur | Patrika News

हरयाळो राजस्थान : मंडलनाथ चौराहा से तिंवरी तक सघन किया पौधरोपण

locationजोधपुरPublished: Jul 21, 2019 03:02:10 pm

Submitted by:

Harshwardhan bhati

प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित राजस्थान पत्रिका के ‘हरयाळो राजस्थान’ महाअभियान के तहत रविवार सुबह मंडलनाथ चौराहा से मथानिया तक सडक़ के दोनों तरफ 20-20 फीट की दूरी पर सघन पौधरोपण किया गया। मुस्कान सच्ची सेवा समिति अध्यक्ष धनराज बाकरेचा ने बताया कि अभियान का आगाज सैनाचार्य अचलानंदगिरि के सान्निध्य में जस्टिस मनोज गर्ग हुआ।

hariyalo rajasthan campaign latest news

हरयाळो राजस्थान : मंडलनाथ चौराहा से तिंवरी तक सघन किया पौधरोपण

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए संकल्पित राजस्थान पत्रिका के ‘हरयाळो राजस्थान’ महाअभियान के तहत रविवार सुबह मंडलनाथ चौराहा से मथानिया तक सडक़ के दोनों तरफ 20-20 फीट की दूरी पर सघन पौधरोपण किया गया। मुस्कान सच्ची सेवा समिति अध्यक्ष धनराज बाकरेचा ने बताया कि अभियान का आगाज सैनाचार्य अचलानंदगिरि के सान्निध्य में जस्टिस मनोज गर्ग हुआ। सचिव महेश व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के पर्यावरणविद्, वन व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
राजस्थान पत्रिका के ‘हरयाळो राजस्थान’ महाअभियान के तहत कल अणुव्रत समिति जोधपुर की ओर से शहर के दो विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। कल्पतरु सिनेमा के पास स्थित बाल निकेतन पब्लिक स्कूल में ‘हरयाळो राजस्थान’ अभियान का आगाज प्राचार्य डॉ. ममता शर्मा ने पौधरोपण कर किया। इसी तरह चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 सेक्टर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अल्पभाषा राजमहल परिसर में विद्यार्थियों व स्टाफ के सहयोग से पौधरोपण के बाद प्राचार्य गीता राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों ने रोपित सभी पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष डॉ सुधा भंसाली, मोनिका चोरडिय़ा, मितेश जैन, रूपचन्द भंसाली, प्रवीण मरडिया,अशोक तातेड़, प्रेम सुराणा आदि ने पौधरोपण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो