———————————————-
बलात्कार के प्रयास का आरोपी पिता गिरफ्तार जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने सेक्टर एक में नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ व बलात्कार का प्रयास करने के आरोपी पिता को बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में सेक्टर एक निवासी व्यक्ति को मंगलवार देर रात हिरासत में लिया गया था। पूछताछ व जांच में उसके खिलाफ लगाए गए आरोप प्रमाणित हुए। इस आधार पर उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीडि़ता के साथ ही उसकी मां के मजिस्ट्रेट के समक्ष भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। पीडि़त बच्ची का संभवत: गुरुवार को मेडिकल कराया जाएगा।
गौरतलब है कि आरोपी ने मंगलवार को घर में अकेली दस साल की पुत्री से छेड़छाड़ के बाद बलात्कार का प्रयास किया था।