scriptरेलवे भर्ती बोर्ड ने Group D परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए | Admit Card 2018 for RRB Group D exam released | Patrika News
जॉब्स

रेलवे भर्ती बोर्ड ने Group D परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए

RRB Group D admit card 2018 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

जयपुरOct 25, 2018 / 01:37 pm

जमील खान

RRb Group D Admit Card

RRB Group D Admit Card 2018

rrb Group D admit card 2018 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड उन उम्मदवारों के लिए जारी किए गए हैं जो 29 अक्टूबर, 2018 को होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड जारी कर सकते हैं।

RRB Group D Admit Card 2018 : उम्मीदवार इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
-आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर लॉग इन करें।

-संबंधित लिंक CEN-02/2018 के साथ नई विंडो खुलेगी। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार ई-कॉल लेटर, परीक्षा शहर, तिथि सलाह और एससी/एसटी यात्रा प्राधिकरण (स्तर-1 पद) डाउनलोड कर सकते हैं।

-संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

-लॉग इन करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।

-आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

-भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

एडमिट कार्ड पर उम्मदवारों को परीक्षा तिथि, शहर और केंद्र की जानकारी मिलेगी। इससे पहले, 22 से 26 तारीख की परीक्षाओं के लिए आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, 1.9 करोड़ उम्मीदवारों ने ग्रुप डी भर्ती 2018 के लिए आवेदन किया है।

RRB Group D admit card 2018 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइटों की लिस्ट
-आरआरबी अजमेर (rrbajmer.gov.in)

-आरआरबी गुवाहाटी (www.rrbguwahati.gov.in)

-आरआरबी जम्मू (www.rrbjammu.nic.in)

-आरआरबी कोलकाता (www.rrbkolkata.gov.in)

-आरआरबी मालडा (www.rrbmalda.gov.in)

-आरआरबी मुंबई (www.rrbmumbai.gov.in)

-आरआरबी मुजफ्फरपुर (www.rrbmuzaffarpur.gov.in)

-आरआरबी पटना (www.rrbpatna.gov.in)

-आरआरबी रांची (www.rrbranchi.gov.in)

-आरआरबी सिकंदराबाद (www.rrbsecunderabad.nic.in)

-आरआरबी अहमदाबाद (www.rrbahmedabad.gov.in

-आरआरबी इलाहबाद (www.rrbald.gov.in)

-आरआरबी बैंगलोर (www.rrbbnc.gov.in)

-आरआरबी भोपाल (www.rrbbpl.nic.in)

-आरआरबी भुवनेश्वर (www.rrbbbs.gov.in)

-आरआरबी बिलासपुर (www.rrbbilaspur.gov.in)

-आरआरबी चंडीगढ़ (www.rrbcdg.gov.in)

-आरआरबी चेन्नई (www.rrbchennai.gov.in)

-आरआरबी गोरखपुर (www.rrbguwahati.gov.in)

-आरआरबी सिलिगुड़ी (www.rrbsiliguri.org)

-आरआरबी तिरुवनंतपुरम (www.rrbthiruvananthapuram.gov.in)

Total number of RRB Group D vacancies
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी लेवल 1 परीक्षा 2018 का आयोजन कुल 62 हजार 907 पदों को भरने के लिए कर रहे हैं।

RRB Group D Recruitment Exam 2018 : चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा, ग्रुप डी पोस्ट भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए योग्यता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। आरक्षित श्रेणियों के लिए पास प्रतिशत 30 प्रतिशत है।

Home / Education News / Jobs / रेलवे भर्ती बोर्ड ने Group D परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो