scriptश्रावणी कर्म किया, जनेऊ बदली | khetri news | Patrika News

श्रावणी कर्म किया, जनेऊ बदली

locationझुंझुनूPublished: Aug 17, 2019 01:12:57 pm

Submitted by:

Datar

श्रावणी कर्म किया, जनेऊ बदली
खेतड़ी. ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में गुरुवार को बड़ा मन्दिर परिसर में श्रावणी कर्म हुआ। पंडित विजयकुमार शर्मा ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। इस अवसर पर रघुनाथ प्रसाद शर्मा, वासुदेव तिवाड़ी,प्रदीप सुरोलिया, कन्हैयालाल जलधारी, कैलाश शर्मा, रघुनंदन मिश्र, नरेश शास्त्री, कैलाश पारीक, सुरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, भवानीशंकर शर्मा, राहुल शर्मा, पीयूष सुरोलिया, रामचन्द्र शर्मा सहित समाज के दर्जनो लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नई यज्ञोपवीत धारण की गई।

jhunjhunu news

श्रावणी कर्म किया, जनेऊ बदली

श्रावणी कर्म किया, जनेऊ बदली


खेतड़ी. ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में गुरुवार को बड़ा मन्दिर परिसर में श्रावणी कर्म हुआ। पंडित विजयकुमार शर्मा ने वेद मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई। इस अवसर पर रघुनाथ प्रसाद शर्मा, वासुदेव तिवाड़ी,प्रदीप सुरोलिया, कन्हैयालाल जलधारी, कैलाश शर्मा, रघुनंदन मिश्र, नरेश शास्त्री, कैलाश पारीक, सुरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, भवानीशंकर शर्मा, राहुल शर्मा, पीयूष सुरोलिया, रामचन्द्र शर्मा सहित समाज के दर्जनो लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नई यज्ञोपवीत धारण की गई।
सुलताना. गांव के गोपीनाथ जी मंदिर में ऋषियों का पूजन कर नूतन यज्ञोपवीत धारण किया। कार्यक्रम ब्राह्मण समाज सेवा समिति के संरक्षक बजरंगलाल शर्मा के सानिध्य में तथा आचार्य नरेश जोशी के आचार्यत्व में हुआ। जिसमें प्रभात काल में वैद्य श्यामसुंदर शर्मा, माताप्रसाद शास्त्री, पं.राजेश शर्मा आदि ने पितरों का तृपण कर्म श्रावणी कर्म किया। जिसके बाद मुख्य बाजार में गोपीनाथ जी के मंदिर में ऋषियों का पूजन हुआ। इस मौके पर मधुसुदन शर्मा, श्रीकिशन पुजारी, देवीदत्त पुजारी, राजेश शर्मा अजाड़ीवाला, अनिल शर्मा, कृष्ण शास्त्री आदि मौजूद थे।
पचलंगी. क्षेत्र के कदम कुंड छापौली व मालकेत पर्वत पर स्थित मनसा कुण्ड खोह मणकसास में श्रद्धालुओं ने डूबकी लगाई व पंडितों ने वेदमंत्रों के साथ श्रावणी कर्म करवाया। इस अवसर पर यज्ञोपीत संस्कार भी हुआ।
सूरजगढ़. कस्बे में ब्राह्मण सभा की ओर से बीड़ स्थित तालाब पर श्रावणीकर्म के स्नान के बाद लोगों ने यज्ञोपवित धारण की। पण्डित अभिषेक चौमाल ने पूजन करवाया। इसके बाद विप्र बन्धुओं ने सभा परिसर में हवन पूजा का विशेष अनुष्ठान किया।
इस दौरान संस्था अध्यक्ष हीरालाल जोशी, मंत्री डॉ. अरुण कुमार पुष्करणा, उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, विष्णु कुमार शर्मा, मनोज चौमाल, पार्षद राकेश नान्दवाला, संदीप शर्मा रामस्वरुप काकोडिया, विनय पाण्डे सहित अनेक विप्रबंधु ओर पदाधिकारी उपस्थित थे।

रूपपुरा में बाबा माईराम का मेला लगा


सूरजगढ़. कुलोठ खुर्द के गांव रूपपुरा (चुन्ना का बास) में गुरुवार को बाबा माईराम का मेला लगा। जिसमें विभिन्न खेलकूद की प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान भजन संध्या हुई जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों ने सुन्दर भजन पेश किए। मेले में कुश्ती, कबड्डी, दौड़, लम्बी व ऊंची कूद के अलावा बॉलीवॉल की स्पर्धाएं हुई। कुश्ती दंगल में राजस्थान, हरियाणा व पंजाब से पुरुष व महिला पहलवान आए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेला कमेटी की ओर से पेड़ भी लगाए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सूरजगढ़ पंस. पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा थे। अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि रामवतार धोलिया थे। विशिष्ट अतिथि पंसस. मोतीलाल यादव, अरविन्द ओला, देवीसिंह ओला, मनोज, भूपेन्द्र, करण सिंह पूनिया व संदीप कुमार थे।
ढाणा में रक्षाबंधन पर भरा मेला
खेतड़ीनगर. रक्षाबंधन पर ढाणा की बगीची में मेला भरा। विकास कुमार सैनी ने बताया कि हर वर्ष की भांती बगीची में मेला भरा। इस दौरान कुश्ती दंगल हुआ। कुश्ती में आस-पास के पहलवानों के अलावा हरियाणा से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेता खिलाडिय़ों का नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।
गोवली में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण
चिड़ावा.राजकीय मावि गोवली में दानदाता जगराम सुंदरिया के सहयोग से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। कार्यक्रम में दानदाताओं का सम्मान भी हुआ। संस्था प्रधान मीरसिंह ने आभार जताया।
इस मौके पर राजेश कुल्हरी, रंगलाल मान, विजेंद्र जांगिड़, अमरचंद धींवा, जयसिंह झाझडिय़ा, रामानंद सुंदरिया, हरियासिंह, रामसिंह खीचड़, धर्मवीर सुंदरिया, सरोज मीणा, रामकिशोर, रामप्रताप सैनी, ओमप्रकाश, सुमेरसिंह, रोहिताश्वकुमार, शिवनाथ सिंह आदि मौजूद थे।
केन्द्रीय विद्यालय में सरस्वती की प्रतिमा स्थापित
उदयपुरवाटी. केन्द्रीय विद्यालय इन्द्रपुरा में स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के शिक्षक मनीष कुमार ने अपने पिता नत्थूसिंह की स्मृति में विद्यालय को संगमरमर से बनी सरस्वती की प्रतिभा भेंट की गई। विद्यालय को भेंट की गई प्रतिमा का अनावरण उनकी मां झिमकोरी देवी ने किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार ने विद्यालय को सरस्वती मां की प्रतिमा भेंट करने पर अध्यापक मनीष कुमार के परिजनों को प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढाकर सम्मान किया गया।
jhunjhunu news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो