scriptकलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां | chirawa news | Patrika News

कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

locationझुंझुनूPublished: Dec 06, 2019 12:33:31 pm

Submitted by:

Datar

चिड़ावा में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्राचिड़ावा. श्री हरिनाम संकीर्तन प्रचार मंडल की 16 वीं जगन्नाथ रथयात्रा शुक्रवार को निकलेगी। जो कि सुबह 9.30 बजे मुख्य बाजार स्थित श्रीकल्याणराय जी मंदिर से शुरू होगी। भगवान की श्रृंगार आरती व छप्पनभोग झांकी के साथ रथयात्रा का शुभारंभ होगा। जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा के विग्रहों को रथ में बिठाकर नगर भ्रमण करवाया जाएगा।

कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
चिड़ावा में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
चिड़ावा. श्री हरिनाम संकीर्तन प्रचार मंडल की 16 वीं जगन्नाथ रथयात्रा शुक्रवार को निकलेगी। जो कि सुबह 9.30 बजे मुख्य बाजार स्थित श्रीकल्याणराय जी मंदिर से शुरू होगी। भगवान की श्रृंगार आरती व छप्पनभोग झांकी के साथ रथयात्रा का शुभारंभ होगा। जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व देवी सुभद्रा के विग्रहों को रथ में बिठाकर नगर भ्रमण करवाया जाएगा। रथयात्रा शहर के कल्याणप्रभू मंदिर, विवेकानंद चौक, मुख्य बाजार, पिलानी रोड होते हुए दोपहर डेढ़ बजे पिलानी रोड पर वृंदावन फार्म पहुंचेगी। यहां प्रवासी संतोषकुमार-प्रेमकुमार खींवसीका परिवार की ओर से भंडारा किया जाएगा। उधर, गुरुवार शाम को वृंदावन फार्म पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। जिसमें मनोज एंड पार्टी दिल्लीवाले, कपिल नीलकंठ, आकाश महाकाल, मनीष कुमार, अनुराग, आशु आदि कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। चिड़ावा विद्या निकेतन के छात्रों ने भी मनमोहक प्रस्तुति देकर तालिया बटौरी। कलाकारों ने कृष्ण भक्ति आधारित नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। मधुबन आश्रम ऋषिकेश के परमानंद महाराज के सानिध्य में प्रवचन एवं भजनों के कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर श्रीहरिनाम संकीर्तन प्रचार मंडल अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, साहित्यकार श्याम जांगिड़, सुरेंद्र पारीक, श्यामसुंदर पुजारी, सुरेंद्र शर्मा, मुकेश जलिंद्रा सहित अन्य मौजूद थे।
रामनाम जप से बड़ा कोई मंत्र नहीं
खेतड़ी. श्रीराम सेवा समिति एवं जयबाबा भैया सेवा समिति तातीजा के तत्वावधान में देवनारायण धाम तातीजा में ग्रामीणों के सहयोग से 108 कुण्डीय रुद्रमहायज्ञ एवं श्रीराम कथा का यज्ञाध्यक्ष महंत रामदास के सानिध्य में गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रही। रामकथा में कथावाचक धर्ममूर्ति ने विस्तार से मनु-सतरुपा व भानूप्रताप के प्रसंगों की व्याख्या करते हुए कहा कि कलयुग में रामनाम जप सबसे बड़ा मंत्र है। इससे मनुष्य भवसागर से तर जाता है। इस अवसर पर सुभाष कसाना, कैलाश शास्त्री, शीशराम, रामेश्वरलाल, बनारसीलाल शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, थावरमल, हजारीलाल आदि मौजूद थे।
कृष्ण ने तोड़ा कालिया नाग का घमंड
मण्ड्रेला.कस्बे स्थित श्री श्याम मंदिर के 39 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष में श्री श्याम शरण मंडल की ओर से श्री श्याम सदन में आयोजित सात दिवसीय रासलीला के तीसरे दिन लीला में माखन चोरी की लीला का मंचन किया।लीला में बाल कृष्ण रूप में वृंदावन के छह वर्ष के बालक की ओर से नटखट लीला व रासाचार्य स्वामी सीताराम शर्मा की ओर से मनसुख दास के अभिनय देख दर्शक भावविभोर हो गए। इस मौके पर संजय चौखानी, सचिन चौधरी, गोपाल चौधरी,संजय विनोद सोनी, संदीप तुलस्यान, चंदन जांगिड़़, सुधीर सिंह निर्वाण, राम टीबड़ा, अनिरूद्ध पारासर, लालाजी रूंगटा, प्रवीण, चेतन चौखानी आदि मौजूद थे।

नौ कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में दी आहुतियां

उदयपुरवाटी. सीकर रोड पर स्थित तिरूपती बालाजी मंदिर में महंत रामनारायण दास के सान्निध्य में चले रहे नौ कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालु विश्वशांति के लिए आहुतियां दे रहे है। महायज्ञ में पंडित विष्णुदत्त दाधीच की देखरेख में प्रतिदिन महायज्ञ में बैठने वालों जोड़ों द्वारा 35 हजार आहुतियां दी जा रही है।
महायज्ञ में शंकरदास, महंत गरीबदास, महंत लक्ष्मणदास, महंत विश्वम्भरदास अन्य संत महात्माओं को लोगों को आशीर्वाद मिल रहा है। स्थानीय लोग यज्ञशाला की परिक्रमा कर पुण्य कमा रहे है।
बावलिया बाबा का जन्मोत्सव 13 को
गुढागौडज़ी. पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा का जन्मोत्सव 13 दिसम्बर को बुगाला स्थित उनकी पैतृक हवेली में मनाया जाएगा। आत्माराम शर्मा ने बताया कि हवेली के निर्माण कार्य के चलते कार्यक्रम दिन में ही होंगे। सुबह 11 बजे दीप प्रज्वलित कर छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद चिड़ावा के श्यामसुंदर राणा,श्याम योगी व पार्टी बाबा को भजनों से रिझाएंगे। शाम 6 बजे महाआरती होगी। इस दौरान प्रसाद वितरण किया जाएगा। 21 दिसम्बर को यहां बाबा की दिव्य सन्देश यात्रा पहुंचेगी। दोपहर को मंगलपाठ होगा। शाम को यहां से यात्रा गुढ़ागौडज़ी के लिए प्रस्थान करेगी।
कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ट्रेंडिंग वीडियो