scriptएक ऐसा तूफान, जो उड़ा ले गया इन बड़े-बड़े धुरंधरों के सियासी अरमान | loksabha election 2019: bjp going to win in bundelkhand | Patrika News

एक ऐसा तूफान, जो उड़ा ले गया इन बड़े-बड़े धुरंधरों के सियासी अरमान

locationझांसीPublished: May 23, 2019 03:50:48 pm

Submitted by:

BK Gupta

बुंदेलखंड में भाजपा सबसे आगे, झांसी में वोटों का अंतर दो लाख से ज्यादा

loksabha election 2019: bjp going to win in bundelkhand

एक ऐसा तूफान, जो उड़ा ले गया इन बड़े-बड़े धुरंधरों के सियासी अरमान

झांसी। लोकसभा चुनाव-2019 में मोदी के नाम का ऐसा तूफान आया, जो सत्ता हासिल करने के लिए विपक्षियों द्वारा बनाए गए तमाम गठबंधन के साथियों के सियासी अरमानों को उड़ा कर ले गया। बुंदेलखंड में न तो समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के मुखिया बबुआ-बुआ द्वारा बनाया गया गठबंधन ‘साथी’ काम आया और न ही कांग्रेस द्वारा जन अधिकार पार्टी के साथ बनाया गया गठबंधन। बुंदेलखंड की चारों की चारों सीटें 2014 की ही तरह एक बार फिर भाजपा की झोली में जाती नजर आ रही हैं। यहां झांसी-ललितपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी- अनुराग शर्मा 202763 वोट से आगे, जालौन सीट से भाजपा के भानु प्रताप सिंह वर्मा 110242 वोट से आगे, हमीरपुर से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 141867 वोट से आगे और बांदा सीट से भाजपा के आर के सिंह पटेल 61845 वोट से आगे चल रहे हैं।
झांसी की स्थिति
झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर भाजपा के अनुराग शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह से आगे चल रहे हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण सिंह बहुत पीछे चल रहे हैं।
भाजपा के अनुराग शर्मा- 474667
सपा के श्याम सुंदर सिंह- 271904
कांग्रेस के शिवशरण कुशवाहा- 55597
जालौन की स्थिति
जालौन संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे चल रहे हैं। यहां पर गठबंधन से बसपा उम्मीदवार अजय सिंह पंकज भाजपा को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के बृजलाल खाबरी इस सीट पर बहुत पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी के भानु प्रताप वर्मा- 422623
बसपा के अजय सिंह पंकज- 312381
कांग्रेस के बृजलाल खाबरी- 62151
हमीरपुर में स्थिति
हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल गठबंधन के बसपा उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रीतम सिंह लोधी किसान इस लड़ाई में कहीं भी टिकते नजर नहीं आ रहे हैं।
बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल- 321422
बीएसपी के दिलीप कुमार सिंह- 179555
कांग्रेस के प्रीतम सिंह लोधी- 59685
बांदा में स्थिति
इसी तरह से बांदा सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है। यहां से बीजेपी के आर के सिंह पटेल गठबंधन के सपा उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता से आगे चल रहे हैं। यहां भी कांग्रेस के बाल कुमार पटेल काफी पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी के आर के सिंह पटेल- 421606
सपा के श्यामा चरण गुप्ता- 359761
कांग्रेस के बाल कुमार पटेल- 66242
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो