scriptबसपा से गठबंधन के बाद इस सीट को लेकर उहापोह, वोट ट्रांसफर को सपाइयों ने निकाली नई तरकीब | lalitpur jhansi lok sabha ticket for lok sabha election 2019 | Patrika News

बसपा से गठबंधन के बाद इस सीट को लेकर उहापोह, वोट ट्रांसफर को सपाइयों ने निकाली नई तरकीब

locationझांसीPublished: Feb 03, 2019 10:15:41 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

बसपा से गठबंधन के बाद इस सीट को लेकर उहापोह, वोट ट्रांसफर को सपाइयों ने निकाली नई तरकीब

mayawati

सपा- बसपा गठबंधन के बाद टिकट को लेकर बड़ा ऐलान, ये सीट आई इस पार्टी के हाथ

झांसी. बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन के बाद झांसी-ललितपुर सीट को लेकर सपाइयों में उहापोह की स्थिति है। सपाइयों को भी अब यह सीट बसपा के खाते में जाने का अंदेशा नजर आने लगा है। ऐसे में सपा के वोट ट्रांसफर कराने के लिए पार्टी नेताओं ने नई तरकीब निकाली है। इसमें अब पार्टी नेताओं ने अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करने के नाम पर गठबंधन द्वारा तय प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसके लिए बूथ स्तर पर कार्य करने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी की बैठक गांधी भवन में जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा निरंजन रहीं। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक गरौठा दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष मिर्जा करामत बेग व पूर्व मंत्री अजय सूद रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन प्रत्याशी को विजय बनाने को कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर पर कार्य करने को कहा गया। मुख्य अतिथि एमएलसी रमा निरंजन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने- अपने बूथ पर मजबूती से कार्य करना है। जब हम अपना बूथ जीतेंगे तभी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती मिलेगी। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि सरकार के फैसले में शामिल होने के लिए हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनाना है। पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधऩ से भाजपाई बौखला गए हैं। वह जान चुके हैं कि अच्छे दिन आने वाले हैं और मोदी जी जाने वाले हैं।
देश का प्रधानमंत्री बनाने में सपा की भूमिका होगी महत्वपूर्ण

जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा से खड़ा है और लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जिसे भी गठबंधन का प्रत्याशी हमारे बीच भेजेगा, उसके साथ पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा ताकि देश का प्रधानमंत्री बनाने में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी।
ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर अजय सूद, राहुल सक्सेना, सलीम खानजादा, महेश कश्यप, संजय पाल, विजय झासिया, जेपी आनंद, के.के. सिंह यादव, अबरार अली, दीपाली रायकवार, डैनियल साइमन, भागवत नारायण राजपूत, हाजी तुफैल, गुड्डू मिस्त्री प्रधान, कपूर सिहं यादव, कल्याण सिंह, रामेश्वर पटेल, भूपेन्द्र पटेल, रामदास पटेल, डा उमेश खरे, सलमान पारीक्षा, यशेन्द्र राजपूत, अर्जुन सिंह, ज्ञान सिंह कुशवाहा, भवानी सिंह मिनी, मीरा रायकवार, इंजीनियर के.एन. श्रीवास्तव, शफीक मकरानी पार्षद, जाहिद मंसूरी, चंद्रशेखर यादव, केशवानंद कुशवाहा, रघुनाथ प्रसाद भारती ने विचार व्यक्त किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो