scriptझांसी का पारा 41.7 डिग्री पर पहुंचा, प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बना | Jhansi Sizzles at 41.7 Degrees Becomes State Third Hottest City | Patrika News
झांसी

झांसी का पारा 41.7 डिग्री पर पहुंचा, प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बना

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को झांसी में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके साथ यह प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। मौसम विभाग ने रविवार को तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।

झांसीMay 05, 2024 / 10:15 am

Ramnaresh Yadav

Jhansi Mercury Soars to 41.7, Heatwave Grips State

झांसी में तपिश का कहर, पारा 41.7 डिग्री पर पहुंचा – फोटो : सोशल मीडिया

झांसी में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके कारण यह प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बन गया। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान लगाया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
पिछले शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्मी के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही।

कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज 42.7 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वाराणसी 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।
डॉ. सिंह ने आगे बताया कि आगामी चार-पांच दिनों तक दक्षिण-पूर्व दिशा से 11 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे तापमान में और वृद्धि होगी। उन्होंने अनुमान लगाया है कि रविवार से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
गर्मी से बचाव के उपाय

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें।
  • धूप में निकलते समय छाता, टोपी और स्कार्फ का इस्तेमाल करें।
  • बाहरी गतिविधियों को सुबह या शाम के समय करें।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें।

Hindi News/ Jhansi / झांसी का पारा 41.7 डिग्री पर पहुंचा, प्रदेश का तीसरा सबसे गर्म शहर बना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो