scriptJANMASHTMI ON 24TH AUGUST: भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं ने किया भाव-विभोर | JANMASHTMI ON 24TH AUGUST | Patrika News

JANMASHTMI ON 24TH AUGUST: भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं ने किया भाव-विभोर

locationझांसीPublished: Aug 18, 2019 10:56:39 pm

Submitted by:

BK Gupta

24 अगस्त को इस्कॉन में मनाया जायेगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

JANMASHTMI ON 24TH AUGUST

JANMASHTMI ON 24TH AUGUST: भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं ने किया भाव-विभोर

झांसी। नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, हाथी –घोड़ा पालकी, जय हो नंद गोपाल की। कुछ ऐसे ही बधाई गीत यहां इस्कॉन प्रांगण में गूंजे। मौका था भगवान श्री कृष्ण अवतरण कथा में प्रभु की जन्म कथा का। व्यासपीठ और भक्तों की ओर से खूब बधाइयां दी गयीं। भगवान की भक्ति में लीन भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया।
आरती उतारी, प्रसाद वितरण किया

अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ इस्कॉन के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत सैंयर गेट स्थित इस्कॉन के हरे कृष्ण मंदिर में भगवान श्री राधा –कृष्ण जू का भव्य दरबार लगाया गया। पूज्यपाद वृंदावन चन्द्र दास गोस्वामी महाराज वृंदावन धाम ने भक्तों को श्री कृष्ण अवतरण कथा का रसपान कराया। भगवान श्रीकृष्ण की अवतरण कथा श्रवण करते ही भक्तों ने बधाई गीत गाये। भगवान के वंश और प्रभु की बचपन की लीलाओं ने सभी को भावविभोर कर दिया। वृंदावन धाम से आए प्रभु चितचोर ने भजनों की सिलसिलेबार प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने और नृत्य करने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर भगवान की आरती भी उतारी गयी और प्रसाद वितरण किया गया।
ये लोग रहे उपस्थित

इस दौरान श्री राम यादव, अशोक सेठ, अशोक गुप्ता, महामुनि दास, प्रभु सेठ, अजय अग्रवाल, नरेश पुरोहित, करूणानिधि दास, अभयचरण दास समेत अधिक संख्या में भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मंदिर अध्यक्ष ब्रजभूमि दास ने बताया कि इस्कॉन में 24 अगस्त को जन्माष्टमी कार्यक्रम भव्य रूप से मनायी जायेगी। प्रात:काल मंगलाआरती, श्रृंगार आरती, गुरूपूजा, श्री कृष्ण अवतरण कथा, भजनकीर्तन, संध्या आरती व मध्यरात्री 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म एवं महाआरती की जायेगी। 25 अगस्त को श्रील प्रभुपाद जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव मनाया जायेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो