scriptबुंदेलखंड में भाजपा सबसे आगे, झांसी में वोटों का अंतर साढ़े तीन लाख के पार | bjp number 1 in bundelkhand | Patrika News

बुंदेलखंड में भाजपा सबसे आगे, झांसी में वोटों का अंतर साढ़े तीन लाख के पार

locationझांसीPublished: May 23, 2019 06:07:35 pm

Submitted by:

BK Gupta

जालौन, बांदा और हमीरपुर में भी भाजपा ने निर्णायक बढ़त बनाई

bjp number 1 in bundelkhand

बुंदेलखंड में भाजपा सबसे आगे, झांसी में वोटों का अंतर साढ़े तीन लाख के पार

झांसी। बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी चारों ही सीटों पर आगे चल रही है। यहां झांसी-ललितपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी- अनुराग शर्मा 355603 वोट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा जालौन सीट से भाजपा के भानु प्रताप सिंह वर्मा 149446 वोट से आगे, हमीरपुर से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल 230347 वोट से आगे और बांदा सीट से भाजपा के आर के सिंह पटेल 58820 वोट से आगे चल रहे हैं।
झांसी की स्थिति

झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर भाजपा के अनुराग शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्याम सुंदर सिंह से आगे चल रहे हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण सिंह बहुत पीछे चल रहे हैं।
भाजपा के अनुराग शर्मा- 784774

सपा के श्याम सुंदर सिंह- 429171

कांग्रेस के शिवशरण कुशवाहा- 83642

जालौन की स्थिति

जालौन संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी के भानु प्रताप सिंह वर्मा आगे चल रहे हैं। यहां पर गठबंधन से बसपा उम्मीदवार अजय सिंह पंकज भाजपा को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के बृजलाल खाबरी इस सीट पर बहुत पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी के भानु प्रताप वर्मा- 566130

बसपा के अजय सिंह पंकज- 416684

कांग्रेस के बृजलाल खाबरी- 88705

हमीरपुर में स्थिति

हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल गठबंधन के बसपा उम्मीदवार दिलीप कुमार सिंह से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के प्रीतम सिंह लोधी किसान इस लड़ाई में कहीं भी टिकते नजर नहीं आ रहे हैं।
बीजेपी के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल- 530252

बीएसपी के दिलीप कुमार सिंह- 299905

कांग्रेस के प्रीतम सिंह लोधी- 107128

बांदा में स्थिति

इसी तरह से बांदा सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है। यहां से बीजेपी के आर के सिंह पटेल गठबंधन के सपा उम्मीदवार श्यामा चरण गुप्ता से आगे चल रहे हैं। यहां भी कांग्रेस के बाल कुमार पटेल काफी पीछे चल रहे हैं।
बीजेपी के आर के सिंह पटेल- 476338

सपा के श्यामा चरण गुप्ता- 417518

कांग्रेस के बाल कुमार पटेल- 75270

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो