scriptयहां एक साथ दिखे इतने देव दरबार, लोगों ने बरसाए फूल | bhadon mela shobha yatra in jhansi | Patrika News
झांसी

यहां एक साथ दिखे इतने देव दरबार, लोगों ने बरसाए फूल

इस दौरान संगीतमय भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।

झांसीAug 16, 2019 / 11:09 pm

BK Gupta

bhadon mela shobha yatra in jhansi

यहां एक साथ दिखे इतने देव दरबार, लोगों ने बरसाए फूल

झांसी। देवस्थल श्री खाती बाबा केशवपुर धाम धर्मार्थ न्यास के तत्वावधान में सात दिवसीय भादों मेले का भव्य शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हो गया। शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी, श्री शिव परिवार, श्री रामदरबार और नौ देवियों के स्वरूप आकर्षण का केन्द्र रहे। इस दौरान संगीतमय भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। शोभायात्रा में 101 महिलायें सिर पर कलश रख मंगल गीत गाते चल रही थीं। इस मौके पर शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा कर किया गया।
इन चीजों ने मोहा मन

इस अवसर पर शोभा यात्रा में हिंडौन सिटी राजस्थान से आए हुए बैंड, बीना के ढोल एवं ट्रैक्टर ट्रॉली पर विराजमान बाबा की गोटों की धुनें लोगों को खूब भायीं। शोभायात्रा का जगह- जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व न्यास के संरक्षक गुरु ब्रजमोहन मिश्रा (बिरजू महाराज) कर रहे थे। इस दौरान बैकुंठ नाथ चतुर्वेदी, राकेश शर्मा, अनूप सहगल, राजेश शर्मा, प्रमोद गंधी, पुष्पेन्द्र सिंह दतिया, विनोद साहू बालाजी, हलकू महाराज ,टिल्लू महाराज, वीर सिंह बेटा, हरिमोहन ग्राम बेटा, लालाराम राजपूत, भैरव रायकवार, सरनाम सिंह, उमेश, प्रदीप सैनी और विनोद उरई उपस्थित रहे।

Home / Jhansi / यहां एक साथ दिखे इतने देव दरबार, लोगों ने बरसाए फूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो