scriptजिले में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, यहां उचित खेल मैदान ही नही | Patrika News

जिले में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, यहां उचित खेल मैदान ही नही

locationझालावाड़Published: Aug 25, 2019 05:10:26 pm

Submitted by:

jitendra jakiy

-हार कर बाहर हुई मेजबान महिला टीम

State level competition taking place in the district, there is no prop

जिले में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, यहां उचित खेल मैदान ही नही


जिले में हो रही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, यहां उचित खेल मैदान ही नही
-हार कर बाहर हुई मेजबान महिला टीम
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. जिला मुख्यालय पर इन दिनो राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर करोड़ो की लागत से करीब 94 बीघा क्षेत्र में फैले राजकीय खेल संकुल में 13 साल बाद भी सॉफ्टबॉल खेल के लिए मैदान ही तैयार नही किया गया। खिलाडिय़ों को उचित मैदान व अन्य सुविधाएं नही मिलने से शनिवार को हुए मुकाबले में इसका खामियाजा देखने को मिला और मेजबान महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा।
-यह होना चाहिए
सॉफ्टबाल खेल के अभ्यास के लिए भी ग्रासी मैदान होना चाहिए। इस सम्बंध में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष दिनेश सक्सेना ने बताया कि खेल सकुंल में फिलहाल सॉफ्टबाल खेल के लिए कोई मैदान ही नही है। पहले न्यू ब्लॉक स्कूल मैदान में बच्चें अभ्यास करते थे वहां भी हल्की घास थी। इस खेल के लिए मैदान में घास होना चाहिए व मैदान समतल होना चाहिए।
-अभाव में भी दिखाई प्रतिभा
खेल संकुल में एक जगह पर करीब चालिस खिलाड़ी सॉफ्टबाल के लिए प्रशिक्षक विनोद खरनीवाल के निर्देशन में अभ्यास करते है। उचित खेल मैदान व आधुनिक संसाधनों के अभाव में भी यहां के खिलाडिय़ों ने गत दो वर्षो से विश्व विद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई व टीम विजेता रही।
-क्रिकेट मैदान में हो रही प्रतियोगिता
इस समय खेल संकुल के क्रिकेट मैदान में राज्य स्तरीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मैदान में सॉफ्टबाल के लिए दो मैदान तैयार किए गए है जिसमें खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।
-मैदान के लिए प्रस्ताव भेज रखे है
इस सम्बंध में जिला खेल अधिकारी कृपा शंकर शर्मा का कहना है कि वैसे तो खेल संकुल में सॉफ्टबाल के लिए भी फिलहाल मैदान उपलब्ध करा रखा है लेकिन इसके उचित रखरखाव आदि के लिए प्रस्ताव बना कर भेज रखे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो