scriptपीपाधाम पर जयंती महोत्सव का होगा उल्लास | Jayanti Festival will be celebrated on Pappadham | Patrika News

पीपाधाम पर जयंती महोत्सव का होगा उल्लास

locationझालावाड़Published: Apr 14, 2019 06:23:07 pm

Submitted by:

jitendra jakiy

-कई संत महात्माओं का मिलेगा सानिध्य

Jayanti Festival will be celebrated on Pappadham

पीपाधाम पर जयंती महोत्सव का होगा उल्लास

पीपाधाम पर जयंती महोत्सव का होगा उल्लास
-कई संत महात्माओं का मिलेगा सानिध्य
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़.संत शिरोमणी पीपाजी महाराज की जयंती पर चार दिवसीय महोत्सव कालीसिंध व आहू नदी के संगम तट पर स्थित तपोस्थली पीपाधाम पर मंगलवार से शुरु होगा। इस दौरान कई धामों के संत महात्माओं का सानिध्य मिलेगा व विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होगे। इसमें संतों द्वारा भक्तामाल का पाठ, अखंंड़ हरीनाम संकीर्तन, महाआरती, महात्माओं के प्रवचन व भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला सहित विभिन्न अनुष्ठान भी होगे। पीपाधाम पर भी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। श्रीपीपानंद सेवा संस्थान एवं श्री पीपानंद सेवा समिति की ओर से पीपापीठ धाम के पीठाधीश्वर संत झंनकारेश्वर दास त्यागी महाराज के सानिध्य में 16 अप्रेल से कार्यक्रम शुरु होगे।
-यह होगे कार्यक्रम
पीपानंद जयंती महोत्सव में 16 अप्रेल को सुबह 7 बजे पीपाधाम गौशाला में सुरभि पूजन होगा। इसके बाद 8 बजे से विभिन्न संत-महात्माओं द्वारा श्रीमद् भक्तमाल का पाठ होगा। 8.30 बजे बाल भोग, मध्यान्ह 12 बजे राजभोग, शाम 4 बजे से विशिष्ठ महापुरुषों के प्रवचन, 7.30 बजे महाआरती, रात्री 8 बजे से ब्यालू प्रसादी, 8.15 से वृंदावन की रासलीला मंडली के कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का मंचन होगा। इस दौरान श्री पीपानंद हरिनाम संकीर्तन मंडल द्वारा अखंड़ कीर्तन होगा। इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य रामसेवक दास द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
-जयंती पर होगा मुख्य समारोह
संत शिरोमणी पीपाजी की जयंती पर 19 अपे्रल को सुबह 11 बजे पीपाजी की बधाईयां गाई जाएगी। इस दौरान पीपाजी व सीता सहचरी की प्रतिमाओं का अभिषेक होगा। समाधि स्थल पर पूजन व पंचामृत से अभिषेक, जगदगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की छतरी पर चरण पादुकाओं का अर्चन होगा। इस अवसर पर झालावाड़ में शाम 4 बजे से झिरी के चौक में स्थित महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें साधु, संत, महात्माओं का सानिध्य मिलेगा व झांकियां सजाई जाएगी। शाम 6 बजे से पीपाधाम में महाप्रसादी भंडारा शुरु होगा। 20 अप्रेल को सुबह संतों की विदाई होगी।
-इन संतों का मिलेगा सानिध्य
पीपा जयंती महोत्सव में रेवासाधाम के अग्रदेवपीठाधीश्वर डॉ. राधवाचार्य महाराज, मूलक पीठाधीश्वर डॉ. राजेंद्र देवाचार्य महाराज, धन्नापीठाधीश्वर बजरंगदेवाचार्य, माध्यगौड़ेश्वर महंत फूलडोल बिहारीदास, आद्यवाराह पीठाधीश्वर महंत रामप्रवेश दास, सख्य सम्प्रदाचार्य महंत सीताबल्लभ शरण, भक्तमाली किशोरीशरण महाराज, अयोध्या के श्री करुणानिधान भवन के महंत रामजीदास महाराज, महंत हरीशंकर दास वेदंाती महाराज, गौसंत सेवी महंत सियाराम दास व भकतमाली महंत भरतदास महाराज का सानिध्य मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो