scriptभाजपा की विचारधारा के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ा-पंवार | Increase respect for the ideology of the BJP - Panwar | Patrika News

भाजपा की विचारधारा के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ा-पंवार

locationझालावाड़Published: Jul 20, 2019 06:51:37 pm

Submitted by:

jitendra jakiy

-भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

Increase respect for the ideology of the BJP - Panwar

भाजपा की विचारधारा के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ा-पंवार

भाजपा की विचारधारा के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ा-पंवार
-भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की कार्यशाला सम्पन्न
झालावाड़: भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत सभी अग्रिम मोर्चा की जिला स्तरीय कार्यशाला शनिवार को सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार रहे। विशिष्ठ अतिथि विधायक नरेन्द्र नागर, राज. जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्ण पाटीदार, आर.पी.एस.सी. के पूर्व चैयरमेन श्यामसुन्दर शर्मा, कोटा संभाग के प्रभारी हेमराज मीणा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह राजावत, एस.सी. मोर्चा के प्रदेश प्रभारी देव राही रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि देश में भाजपा की विचारधारा के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ा है, इसी विचारधारा को लेकर तथा जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा करवाये जनहित कार्यो को लेकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सम्पर्क कर अधिकतम सदस्य बनाने हैं। कार्यशाला में अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वह पंचायत चुनावों की पूर्व तैयारी मानकर सदस्यता अभियान में अपनी जिम्मेदारी से कार्य करते हुए अधिकतम सदस्य बनाए। संचालन अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री राजेश शर्मा ने किया।
-यह पदाधिकारी भी रहे उपस्थित
कार्यशाला में सदस्यता अभियान के जिला महामंत्री एवं जिला सह-संयोजक हेमन्त सिंह, जिला युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज गुर्जर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीता पाण्डे, एस.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि संगत, एस.टी. मोर्चा जिलाध्यक्ष गोवर्धन लाल भील, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री इनाम जफर, ओ.बी.सी. मोर्चा जिलाध्यक्ष रोशन सिंह गुर्जर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष तुफान सिंह सहित सभी मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक, सहसंयोजक, झालरापाटन विधानसभा प्रभारी अवनिन्द्र व्यास, मनोहरथाना प्रभारी महेन्द्र नागर, झालावाड़ मण्डल अध्यक्ष संजय शुक्ला, युवा मोर्चा महामंत्री अक्षय शर्मा, द्वारका प्रजापति, हेमन्त शर्मा, विवके दुबे, रामबाबू शर्मा, कपिल शर्मा, झालरापाटन मंडल प्रभारी सुनील शर्मा, मीडिया सहसंयोजक जिम्मी चतुर्वेदी, अश्वनी त्रिपाठी, मीना शर्मा, अरूणा मीणा, दिनेश कश्यप बोहरा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-(पत्रिका संवाददाता जितेंद्र जैकी, झालावाड़)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो