scriptराजस्थान में यहां मतदान करने पहुंची दुल्हन शिक्षा, देखता रह गया हर कोई | Bride Shiksha arrived to vote in Rajasthan, everybody kept watching | Patrika News
झालावाड़

राजस्थान में यहां मतदान करने पहुंची दुल्हन शिक्षा, देखता रह गया हर कोई

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने दुल्हन शिक्षा भी मतदान केंद्र पहुंची। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई उसकी तारीफ करता नजर आया।

झालावाड़Apr 27, 2024 / 11:13 am

Santosh Trivedi

दुल्हन ने डाला वोट
राजस्थान के झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र के मनोहर थाना क्षेत्र के बलदेवपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्थित पोलिंग बूथ पर नव विवाहित दुल्हा दुल्हन के जोड़े ने फेरों के बाद आम चुनाव में वोट डाल कर राष्ट्र की मजबूती का फर्ज निभाया। बलदेव पुरा निवासी दूल्हा सोनू उर्फ देवेश उम्र 24 वर्ष एवं दुल्हन सावित्री कुमारी उम्र 21 वर्ष दोनों दुल्हा दुल्हन एक ही गांव के है। अलसुबह फेरे के बाद विवाह संपन्न हुआ है। उसके बाद नव दंपत्ति ने पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया।
dulha dulhan ne dala vote
ऐसा ही बुधवाडा में दुल्हा बीरम चंद जिसकी बारात कल जायेगी, और दुल्हन मनीषा जिसकी शुक्रवार रात को फेरे है दोनों ने शादी की रस्मों में समय निकाल कर मतदान किया। आंवल्हेड़ा में बारात रवाना होने से पूर्व बारातियों सहित मतदान किया। आंकखेड़ी दुल्हा विनोद के मतदान करने के बाद बारात रवाना हुई। नोट फोटो कैप्शन बलदेवपुरा में नव विवाहित दुल्हा दुल्हन के जोड़े ने फेरों के बाद पोलिंग बूथ जाकर मतदान किया।

दुल्हन ने किया मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाने दुल्हन भी मतदान केंद्र पहुंची। झालावाड़ जिले के अकलेरा ब्लॉक के पोली गांव में दुल्हन शिक्षा पुत्र देशराज मीणा ने मतदान किया।

मत के बाद नव दांपत्य जीवन की शुरुआत

rajasthan election
सुनेल में मतदान के दिन दुल्हा व दुल्हन ने अपने मत का प्रयोग करते हुए अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की। कुम्हार मोहल्ला निवासी दुल्हा हर्षसुल प्रजापति ने परिजनों के साथ वोट डालने पहुंचा। वहीं क्षेत्र के कनवाड़ी में दुल्हा जितेन्द्र सिंह राजावत शादी की रस्म छोड़कर मतदान करने पहुंचा।

संगीता ने सुसराल जाने से पहले वोट दिया

चछलाव में संगीता कुमारी बैरागी ने सुसराल जाने से पहले वोट दिया। उनके साथ दूल्हा अंकित कुमार बैरागी मौजूद रहा। संगीता ने पति से कहा कि पहले वोट देंगे फिर घर जाएंगे।

शादी से पहले मतदान करने पहुंची कविता

kavita meena
रीछवा कस्बे समेत क्षेत्र के नसीराबाद, बड़बड़, सलावद, किशनपुरा, तीनधार, रुपारेल पंचायतों में मतदान हुआ। कस्बे के चार बूथ पर सुबह 7 बजे से कतारें लगी रही। इस दौरान युवती कविता मीणा शादी से पहले मतदान करने पहुंची।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो