scriptधूमधाम से निकाली निशान यात्रा | The trail traveled with great pomp | Patrika News

धूमधाम से निकाली निशान यात्रा

locationझाबुआPublished: Oct 15, 2019 10:05:59 pm

बाबा श्याम का ऐतिहासिक कीर्तन हुआ, हजारों भक्तों ने लगाई अर्जी

धूमधाम से निकाली निशान यात्रा

धूमधाम से निकाली निशान यात्रा

बामनिया. श्याम मित्र मंडल की ओर से खवासा में पहली बार एेतिहासिक निशान यात्रा और कलश यात्रा मुख्य हनुमान मंदिर से निकाली गई। इसमें बाबा के ध्वज रूपी निशान पुरुष वर्ग और पीछे छोटी बालिकाएं कलश लेते हुए चल रही थीं। वहीं शाही बग्घी में बाबा का शीश विराजमान था। नगर भ्रमण के दौरान पूजा अर्चना करते हुए लोगों ने अर्जी लगाई।
नगर में पहली बार निकली बाबा की निशान यात्रा को लेकर छोटे से लेकर वरिष्ठ वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं निशान यात्रा और कलश यात्रा का स्वागत सत्कार किया। निशान यात्रा और कलश यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए आयोजन स्थल में बाबा श्याम के दरबार में पहुंच कर संपन्न हुई। देशभर में प्रभु खाटूश्याम के भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों को भाव विभोर कर देने वाली भजन गायिका नम्रता करवा, शुभम..रूपम और सोरभ शर्मा ने गणेश स्तुति के बाद श्याम भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों को देर रात तक बांधे रखा। वही भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने आनंद उठाते हुए हर भजन पर थिरकते हुए बाबा की रिझाया।भगवान कखाटू श्याम के आलौकिक दरबार में हजारों भक्तों ने हजारी लगाई और श्याम प्यारे की जयए हारे के सहारे की जय के जयघोष लगाए। खाटू वाले को छप्पन भोग लगाया गया। भोग आरती के साथ प्रसाद वितरित किया।
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली
थांदला. हनुमान मन्दिर बावड़ी से महर्षि वाल्मिकी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगर परिक्रमा के बाद शोभायात्रा पुन: मन्दिर पहुंची। धर्मसभा को हनुमान अष्ट मन्दिर न्यास अध्यक्ष अशोक अरोरा , संत समिति अध्यक्ष रामदास महाराज, रूपगिरी , राकेश गिरी महाराज, शांतु बारिया, मिठिया भगत ने वाल्या भील से महर्षि वाल्मिकी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। धर्मसभा में कर्मा भगत, कलसिंह, चैनसिंह भूरिया, रंगनाथ महाराज, शंकरदास, बालपुरी, हिमला जी,कसना गिरी, धूमसिंह मांगू, गोविन्द अमलियार आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो