script

24 घंटे में आधा इंच बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे, लोगों ने ली राहत की सांस

locationझाबुआPublished: Jul 21, 2019 11:03:45 pm

मौसम का पूर्वानुमान: अगले 3 दिन बारिश होने की संभावना, अब तक कुल 14.94 इंच वर्षा हो चुकी है झाबुआ जिले में

jj

24 घंटे में आधा इंच बरसे मेघ, किसानों के खिले चेहरे, लोगों ने ली राहत की सांस

झाबुआ. तीन सप्ताह के इंतजार के बाद सावन में बादलबरस पड़े। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। लंबे अंतराल के बाद बारिश होने से पौधों की बढ़वार में तेजी आएगी, वहीं कीट प्रकोप पर नियंत्रण लगेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन तक वर्षा का दौर जारी रहेगा। 7 जुलाई के बाद बारिश थम गई थी। किसानों को लगने लगा था कि कहीं दोबारा बोवनी के आसार न बन जाए। इस बीच कीट प्रकोप भी फैलने लगा। शनिवार शाम कुछ देर तेज बारिश हुई। यही स्थिति रविवार तड़के 6 बजे बनी। लगभग आधे घंटे तेज बारिश हुई।
अगले तीन दिन बारिश का अनुमान
22 जुलाई: 20 मिमी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। घने बादल छाए रहेंगे। अधिकतम आद्रता 81 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 48 प्रतिशत रहेगी। 16 किमी की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेगी।
23 जुलाई: 4 मिमी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मध्यम घने बादल छाये रहेंगे। अधिकतम आद्रता 82 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 51 प्रतिशत रहेगी। 17.9 किमी की र?तार से पश्चिमी हवाएं चलेगी।
24 जुलाई: 10 मिमी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। घने बादल छाये रहेंगे। अधिकतम आद्रता 8 7 प्रतिशत और न्यूनतम आद्रता 55 प्रतिशत रहेगी। 18 किमी की रफ्तार से दक्षिण-पश्चिम हवाएं चलेगी।
बारिश से होगा फायदा
लंबे अंतराल के बाद पानी गिरा है तो इससे पौधों की वृद्धि में तेजी आएगी।
पिछले कुछ दिनों से मौसम खुला था और धूप निकली तो इससे खेत से खरपतवार हटाने में किसानो को मदद मिली।
चूंकि फसल एक महीने के आसपास की होने आई है तो इस समय किसानों को यूरिया की टॉप ड्रेसिंग करने में सुविधा होगी।
बादल छाने और तापमान बढऩे से कीट व इल्ली का प्रकोप नजर आने लगा था। बारिश होने से वह भी नियंत्रण में आ जाएगा।
इन बातों का ध्यान रखें किसान
लंबे अंतराल के बाद बारिश की संभावना को देखते हुए किसान खेतों में नमी संरक्षण के लिए 15 दिन की फसल में डोरा चलाए। खरीफ की फसलों में नमी की कमी को देखते हुए घुलनशील उर्वरक एनपीके या यूरिया के 1 प्रतिशत घोल का छिड़काव करें।
सर्वाधिक 1.8 इंच बारिश रामा विकासखंड में
24 घंटे के दौरान जिले में आधा इंच बारिश हुई। सर्वाधिक 1.8 इंच बारिश रामा विकासखंड में दर्ज की गई। इसके साथ ही अब तक जिले में 14.94 इंच बारिश हो चुकी है। पिछले साल यह आंकड़ा 13.15 इंच रहा था। यानी पिछले साल की तुलना में अब तक 1.7 इंच अधिक बारिश हो चुकी है।
सही समय पर हुई बारिश
&बारिश सही समय पर हुई है। फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। कीट प्रकोप भी थमेगा। खेती-किसानी के लिहाज से यह अच्छा है।
जीएस त्रिवेदी, उप संचालक, आत्मा

ट्रेंडिंग वीडियो