scriptBhagoria Festival 2024: आदिवासियों के भगोरिया मेले में कई राज्यों के टूरिस्ट भी, फुल हो गई टेंट सिटी | Bhagoria Festival 2024 tourist attractions jhabua alirajpur Bhagoria Tribal Festival | Patrika News
झाबुआ

Bhagoria Festival 2024: आदिवासियों के भगोरिया मेले में कई राज्यों के टूरिस्ट भी, फुल हो गई टेंट सिटी

Bhagoria Festival 2024: भगोरिया पर्व का आनंद लेने पहुंचे बड़ी संख्या में पर्यटक…। 24 मार्च तक चलेगा भगौरिया मेला…।

झाबुआMar 19, 2024 / 03:17 pm

Manish Gite

bhagoria-mela.png

Bhagoria Tribal Festival

Tourist Attractions Bhagoria Mela- मध्यप्रदेश का भगोरिया पर्व पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आदिवासियों के इस परंपरागत त्योहार को देखने के लिए कई राज्यों से सैलानी पहुंचते हैं। इस बार भी झाबुआ, अलीराजपुर और धार जिले से लगे आदिवासी बहुल क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस आयोजन को करीब से जानने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने भी कई इंतजाम किए हैं। एमपी के इको पर्यटन बोर्ड ने टेंट सिटी बनाई है। जहां बाहर से आने वाले पर्यटक इस भगोरिया पर्व का आनंद ले सकें।

झाबुआ और अलीराजपुर जिले में इको पर्यटन बोर्ड ने टेंट सिटी बनाई है, जहां कई पर्यटकों ने टेंट सिटी बुक कराई है। बोर्ड की सीईओ समीता राजौरा के मुताबिक इको टूरिज्म बोर्ड की टीम सैलानियों से टेंट सिटी का भी आनंद लेने की अपील कर रही हैं।

टीम के सदस्यों ने बताया कि सैलानियों के पास रुकने के लिए इससे सस्ता और बेहतर कोई दूसरा विलक्प नहीं है। खासकर मेले में यह व्यवस्था की गई है। मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर और झाबुआ क्षेत्र में 18 से 24 मार्च तक दोनों जिलों के छह स्थानों पर आदिवासी संस्कृति से जुड़ा विश्व प्रसिद्ध मेले का आयोजन हो रहा है। भगोरिया मेले से ही लगे स्थान पर टेंट सिटी बनाई गई है। इसकी जिम्मेदारी भोपाल के ही कटोतिया समिति की दी गई है। टेट सिटी में सैलानियों के लिए आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं भी दी गई हैं। एक टेंट का किराया 1450 रुपए है। टेंट सिटी में रुके सभी सैलानियों को झाबुआ और अलीराजपुर से जुड़ी संस्कृति और पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराया जा रहा है।

 

 

पर्यटन इस क्षेत्र में आने का परंपरागत आदिवासी व्यंजनों का भी मजा ले रहे हैं। इको पर्यटन बोर्ड, सैलानियों के लिए स्थानीय व्यंजनों का भी इंतजाम कर रही है। अलीराजपुर का लोकप्रिय व्यंजन चूरमा बाटी, दाल पानिया, और कड़कनाथ का भी इंतजाम किया गया है। बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक पर्यटक व्यंजनों का भी आनंद ले रहे हैं। स्थानीय राग संस्कृति से जोड़ने के लिए भी आदिवासी संगीत की भी व्यवस्था की गई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो