scriptहथियारों के साथ बोवनी करने पहुंचे, आपत्ति उठाने पर हुई फायरिंग में बुजुर्ग घायल | Armed with weapons to sow, elderly injured in firing on objection | Patrika News
झाबुआ

हथियारों के साथ बोवनी करने पहुंचे, आपत्ति उठाने पर हुई फायरिंग में बुजुर्ग घायल

पारा चौकी क्षेत्र के ग्राम घावलिया की घटना, पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया

झाबुआJul 15, 2019 / 06:30 pm

अर्जुन रिछारिया

jj

हथियारों के साथ बोवनी करने पहुंचे, आपत्ति उठाने पर हुई फायरिंग में बुजुर्ग घायल

झाबुआ. जमीन विवाद में गोली चलने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ बलवा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। घटना पारा चौकी क्षेत्र के ग्राम घावलिया की है।
बताया जाता हैकि सुबह कोदरिया पिता मानसिंह मेड़ा अपने भाई और रिश्तेदारों के साथ गांव में ही पानसिंह की जमीन खेडऩे आ गया। वे सभी बंदूक और तीर-कमान से लैस थे। जब वे लोग खेत पर पहुंचे तो बुजुर्ग नाना पिता गुला डामोर (50) ने आपत्ति ली। इसके बाद तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। वे पत्थर और तीर चलाने लगे। साथ ही 12 बोर की बंदूक से फायर किए। इस दौरान बुजुर्ग नाना की पीठ, पैर और हाथ में छर्रे लगे। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अमनसिंह पिता मंगा डामोर के पैर में तीर लगा। वहीं मीरा पिता दिनेश डामोर पत्थर लगने से घायल हो गई। विवाद की जानकारी लगने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी भाग निकले। तीनों घायलों का पारा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। यहां से गंभीर घायल नाना को जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
10 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है-
पारा चौकी प्रभारी रमेश कोली के अनुसार मामले में आरोपी खेलसिंह पिता मानसिंह मेड़ा, कोदरिया पिता मानसिंह मेड़ा, टेटू पिता मानसिंह मेड़ा, सुजत पिता मानसिंह मेड़ा, सुखराम पिता मानसिंह मेड़ा, रामसिंह पिता हरसिंह मेड़ा, बापूसिंह पिता बदिया मेड़ा, तिलकसिंह पिता बदिया मेड़ा, भमरिया पिता खुमसिंह मेड़ा व मानसिंह पिता दलसिंह मेड़ा के खिलाफ धारा 147, 148 , 149 और 307 में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Home / Jhabua / हथियारों के साथ बोवनी करने पहुंचे, आपत्ति उठाने पर हुई फायरिंग में बुजुर्ग घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो