scriptबूढ़े ने पहले लिखा सुसाइड नोट, फिर खुद को मारी गोली, पत्र में क्या लिखा था…पुलिस ने खोला राज | Write Suicide Note and Shoots Himself | Patrika News
जौनपुर

बूढ़े ने पहले लिखा सुसाइड नोट, फिर खुद को मारी गोली, पत्र में क्या लिखा था…पुलिस ने खोला राज

दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया, कमरे के अंदर ही पुलिस को मिला सुसाइड नोट।

जौनपुरAug 11, 2018 / 04:26 pm

रफतउद्दीन फरीद

Suicide

सुसाइड

जौनपुर. सुरेरी थाना अंतर्गत क्षेत्र सीठूपुर गांव निवासी रिटायर्ड बड़े बाबू सुरेंद्र सिंह (70) ने शुक्रवार की रात अवैध असलहे से खुद को गोली मार ली। परिजन ने पुलिस को खबर की तो दरवाज़ा तोड़ कर शव को बाहर निकाला गया। कमरे के अंदर ही पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि अब मैं जिंदगी से ऊब चुका हूं। इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं। अनावश्यक किसी को परेशान न किया जाए। मृतक पड़ोसी की ही हत्या का आरोपी था। उसका पुत्र अभी जेल में ही बंद है। जबकि वह जेल से जमानत पर बाहर था। तभी से तनाव में चल रहा था।

श्री सहदेव इंटर कालेज भोड़ा में सुरेंद्र सिंह बड़े बाबू थे। अवकाश ग्रहण करने के बाद से ही वे घर पर ही रहते थे। तीन साल पहले पत्नी का निधन हो गया। घर में पुत्र अजीत और बहू वंदना के साथ रहने लगे। वर्ष 2016 में किसी बात लेकर पड़ोसी से उनका विवाद हो गया। इस दौरान पड़ोसी की मौत हो गई। मामले में सुरेंद्र और उनके पुत्र अजीत सिंह पर पड़ोसी की हत्या का आरोप लगा। पुलिस पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दी। बाद में सुरेंद्र जमानत पर बाहर आ गया।
बहू वंदना के मुताबिक वह तभी से तनाव में चल रहे थे। शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद सुरेंद्र अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। रात करीब ढाई बजे कमरे में गोली चलने की आवाज आई। बहू ने अंदर से दरवाजे के बंद होने पर शोर मचाया तब तक गांव के लोग पहुँच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो वह रात में ही मौके पर पहुंची। प्रधान व परिजन की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मृतक की जेब से सुसाइट नोट मिला। एसओ ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है।
By Javed Ahmad

Home / Jaunpur / बूढ़े ने पहले लिखा सुसाइड नोट, फिर खुद को मारी गोली, पत्र में क्या लिखा था…पुलिस ने खोला राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो