script

चुनाव परिणाम के बाद सपा नेता लालजी यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हुई थी हत्या, जानिये पूरी कहानी

locationजौनपुरPublished: Oct 16, 2019 03:35:01 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

सपा नेता लालजी यादव पर दर्ज हैं इतने मुकदमें

Lalji Yadav

Lalji Yadav

जौनपुर. इलाहाबाद हाइकोर्ट ने जौनपुर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सपा के वरिष्ठ नेता लालजी यादव की दिनदहाड़े हत्या के आरोपी आकाश सिंह की जमानत अर्जी पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामले से सम्बंधित पत्रावली भी तलब की है। आकाश सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति अनिरुद्ध सिंह ने यह आदेश दिया है। जमानत अर्जी का पूर्व अपर महाधिवक्ता कमल सिंह यादव ने विरोध किया।

कब हुई थी लालजी यादव की हत्या
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शाहगंज जौनपुर मार्ग पर खानपुर गांव के पास 31 मई 2019 को दिन-दहाड़े सपा नेता लालजी यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए थे। उड़ली गांव निवासी सपा नेता व ठेकेदार लालजी यादव 31 मई 2019 शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे अपनी स्कार्पियो से जौनपुर शहर की तरफ जा रहे थे। बदमाशों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं थी।

सपा नेता लालजी यादव ने गाड़ी से सफर करते समय शाहगंज-जौनपुर मार्ग पर खानपुर स्थित मां दुर्गा जी कॉलेज के सामने बने ब्रेकर के पास अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी कर दी। तभी पीछे से तीन बाइक सवार और छह नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सपा नेता को मौत के घाट उतार दिया था और बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
लालजी यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमें थे दर्ज
लालजी यादव के उपर सरायख्खाजा समेत अनेक थानो मे लूट हत्या एन डी पी एक्स आमर्स के अनेक मुक़दमे दर्ज है । लालजी यादव पर हत्या समेत कई अपराधिक मुकदमा दर्ज हैं। सपा सरकार में जिले के एक पूर्व कैबिनेट मंत्री के खास बनकर निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज में ठेकेदारी भी कर रहा था। जिस पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने धमकी देने की तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने राजनीतिक रसूख के चलते मामले में सुलह-समझौता करा दिया था। आकाश सिंह सरायख्वाजा के मनिया गांव निवासी संतोष सिंह के छोटे भाई सतीश सिंह के साले का बेटा बताया गया और लालजी यादव पर संतोष सिंह के हत्या का आरोप है।

ट्रेंडिंग वीडियो