scriptदो वर्ष से अलग रह रहे थे पति पत्नी, एक कोशिश ने दोनों को एक कर दिया | Husband and wife living together in jaunpur | Patrika News

दो वर्ष से अलग रह रहे थे पति पत्नी, एक कोशिश ने दोनों को एक कर दिया

locationजौनपुरPublished: Oct 21, 2019 09:37:43 pm

Submitted by:

Ashish Shukla

दो साल पहले पति पत्नी के सम्बन्धो में दरार पड़ गयी और गर्भवती पत्नी को मारपीट कर पति ने घर से निकाल दिया

Husband and wife living together

दो साल पहले पति पत्नी के सम्बन्धो में दरार पड़ गयी और गर्भवती पत्नी को मारपीट कर पति ने घर से निकाल दिया

जौनपुर. मछलीशहर दाम्पत्य जीवन में आई कटुता के चलते दो साल से अलग रहकर जीवन बिता दम्पति को महिला सशक्तिकरण केंद्र के प्रयास पुनः परिवारिक बंधन में बधने का अवसर प्राप्त हुआ है। उक्त संस्था की काउंसलर अनिता पटेल का प्रयास चर्चा में है। मछलीशहर कस्बे से सटे गाव मीरपुर निवासी फूलकुमारी का विवाह शाहगंज ब्लाक के उरली गाव निवासी श्रवण कुमार के साथ आठ साल पहले हुआ था। दो साल पहले पति पत्नी के सम्बन्धो में दरार पड़ गयी और गर्भवती पत्नी को मारपीट कर पति ने घर से निकाल दिया।
उक्त फूलकुमारी अपने मायके में रहने लगी।मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगो से विदाई कराकर ले जाने का प्रस्ताव रखा मगर वे तैयार नहीं हुए। महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ने वाली संस्था महिला सशक्तिकरण केंद्र की काउंसलर अनिता के सम्पर्क में पीड़िता आयी और मामले में सहयोग करने की बात कही। उक्त संस्था द्वारा छह माह से मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया।
काफी जद्दोजहद के बाद पति पत्नी के बीच मनमुटाव खत्म करवाकर समझौता कराया गया और पति अपनी पत्नी को लिवाकर घर गया। उक्त संस्था का उक्त कार्य ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो