scriptलड़की को बहलाकर कमरे में ले गया, फिर सारी रात की मनमानी, सुबह युवती ने मां को बताया तो… | Girl Raped in Jaunpur During Toilet in Open Area | Patrika News

लड़की को बहलाकर कमरे में ले गया, फिर सारी रात की मनमानी, सुबह युवती ने मां को बताया तो…

locationजौनपुरPublished: Jan 13, 2019 08:01:35 pm

यूपी के जौनपुर में लड़की को बहलाकर रात भर कमरे में बंदकर किया बलात्कार, चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवति ने मां को बतायी आपबीती।

Rape

रेप

जौनपुर. खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती संग बहला फुसलाकर युवक ने रेप किया। वो उसे बाइक से अपने साथ ले गया था। फर्क कमरे में बंद कर मनमानी की। किसी तरह चुंगल से छूट कर घर पहुंची युवती ने परिजन को आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस जे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी युवती का आरोप है कि वह बीते नौ जनवरी की रात लगभग नौ बजे घर से शौच के लिए निकली थी। जहां बाइक से पहुंचे गांव का ही एक युवक उसे बहका कर अपनी बाइक पर बिठा गौसपुर बाजार ले गया। जहाँ एक मकान के कमरे में उसे बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती सुबह किसी तरह से उसके चुंगल से छूट घर जा पहुंची। वहां सारी बात अपनी मां को बताई। पहले तो गांव में सुलह समझौते की बात चली। मामला न सुलझने पर थाने में तहरीर दी गई। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को चिकित्सकीय परिक्षण के लिए भेज दिया गया।
By Javed Ahmad

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो