scriptडिप्टी सीएम का जौनपुर दौरा आज, पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का करेंगे अनावरण | Deputy Cm Dinesh Sharma visit in Jaunpur Veer Bahadur University | Patrika News

डिप्टी सीएम का जौनपुर दौरा आज, पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का करेंगे अनावरण

locationजौनपुरPublished: Sep 22, 2018 11:08:49 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ स्थापना समारोह का होगा आयोजन

Rs 50000 lone distributed and 3000 youth got job

Rs 50000 lone distributed and 3000 youth got job

जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ स्थापना समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा संकाय भवन में स्थापित शोधपीठ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण करेंगे।
इसके साथ ही बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री प्रो दिनेश शर्मा महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में आयोजित समसामयिक परिदृश्य में एकात्म मानववाद विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेंगे। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं अरुंधति वशिष्ठ अनुसन्धान पीठ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ चंद्र प्रकाश सिंह कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लेंगे।
शुक्रवार को कुलपति प्रो डॉ राजाराम यादव ने संकाय भवन में स्थापित होने वाले शोधपीठ का दौरा कर दिशा निर्देश दिए थे। साथ ही तैयारियों का जायजा लिया। विश्वविद्यालय में उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के प्रसाशनिक एवं पुलिस अधिकारी लगे रहे। फार्मेसी संस्थान में शिक्षक व विद्यार्थी पोस्टर के माध्यम से अपने शोध का प्रस्तुतीकरण पोस्टर के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एम के सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो मानस पांडेय, प्रो ए के श्रीवास्तव, प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो अविनाश पाथर्डीकर, डॉ राज कुमार संयोजक एवं डॉ सन्तोष कुमार सह संयोजक, डॉ मनोज मिश्रा, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर समेत तमाम शिक्षक कर्मचारी लगे रहे।
कार्यक्रम की रूप रेखा

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर परिसर में उप्र. के उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षामंत्री प्रो. दिनेश शर्मा 22 सितंबर को आएंगे।


उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षामंत्री प्रो. शर्मा का सुबह 10.40 बजे विश्वविद्यालय एकलव्य स्टेडियम के हैलीपैड पर आगमन होगा। 10.48 बजे दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ भवन स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 10.54 बजे स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह एवं 10.54 बजे महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भेंट करेंगे। 10.58 से अपराह्न 12:30 तक महंत अवैद्यनाथ संगोष्ठी भवन में राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि रहेगें। अपराह्न 12.30 से 12.45 तक कुलपति सभागार में प्रेस वार्ता करेंगे।
BY- Javed Ahmed

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो