scriptनगर के सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान | Cleanliness of the city's cleaners | Patrika News

नगर के सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

locationजशपुर नगरPublished: Jan 16, 2019 09:08:50 am

Submitted by:

Amil Shrivas

6 महिला सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट के तहत, साड़ी, जूता, पेटीकोट, टोपी, मोजा, मास्क, दस्ताना किया गया वितरित

jashpur nagar

नगर के सफाई कर्मचारियों का हुआ सम्मान

कोतबा. स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले महिला समूह के कर्मचारी और पुरुष कमांडो को सुरक्षा किट प्रदान कर मकर सक्रांति पर्व मनाकर तिल के लड्डू और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान प्रतिदिन अपने कार्य मे विशेष योगदान देने वाले महिला सफाई कर्मियों को मीठा खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
मकर सक्रांति के दिन सोमवार को कोतबा नगरचायत क्षेत्र में संचालित एसएलआरएम सेंटर में इस कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ पुष्पा खलखो के द्वारा किया गया था। जिसमें 16 महिला सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा किट के तहत, साड़ी, जूता, पेटीकोट, टोपी, मौजा, मास्क, ग्लब्स, दस्ताना वितरित किया गया। वही पुरुष कमांडो को टोपी, मास्क वितरित किया गया। सीएमओ पुष्पा खलखो ने बताया कि पुरुष कमांडो कामगारों पहले ही सुरक्षा किट वितरित किया गया।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुमित शर्मा थे। उनके साथ पंकज शर्मा, संजय शर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारी विवेक ताम्रकार, इंजीनियर सुशांत मिंज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। उपाध्यक्ष सुमित शर्मा ने महिलाओं के इस लगन शील कार्य की प्रसंशा करते हुए कहा कि जिस तरह से महिलाएं अपने घरेलू काम को निपटा कर सुबह घर घर जाकर कचरा संग्रहित कर नगर को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस कार्य के लिये महिलाओं में कभी भी झिझक देखने को नही मिला बल्कि इस कार्य को डटकर निरंतर प्रभावशाली बनाया है। आज इन महिलाओं ने जिस प्रकार अपने कर्तब्य का निर्वहन किया है वह अन्य लोगों में प्रेरणादायक रहा है, महिलाओं के निष्ठावान कार्य के कारण ही नगर पंचायत स्वच्छता रैंकिग में अच्छे स्थान पर है, महिलाओं के जिम्मेदारियां लेने के बाद स्वच्छता का पालन नगर के लोगों ने अपनाया है। इसके पूर्व बैठक कर समझाईश देने के बावजूद भी इसमें निखार नही आ रहा था। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसका और व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिसमें लोगो से स्वछता के प्रति गंभीरता आएगी।
इस अवसर पर कोतबा नगरपंचायत की सीएमओ पुष्पा खलखो ने कहा कि महिलाओं का यह अभियान में जुडक़र बेहद सार्थक और सराहनीय कार्य किया हैं, जिसकी प्रशंसा किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि नगर के महिला सफाई कर्मचारी शुरुआती दिनों में असमंजस की स्थिति में थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो