scriptजिस लकडी पर शासन ने लगा रखा है प्रतिबंध उसी की कर रहे थे रात में तस्करी | Wooden smuggling | Patrika News
जांजगीर चंपा

जिस लकडी पर शासन ने लगा रखा है प्रतिबंध उसी की कर रहे थे रात में तस्करी

ट्रक से हो गई ट्रैक्टर की भिड़ंत ट्रैक्टर के उड़ गए परखच्चे

जांजगीर चंपाMay 22, 2019 / 06:03 pm

Vasudev Yadav

ट्रक से हो गई ट्रैक्टर की भिड़ंत ट्रैक्टर के उड़ गए परखच्चे

जिस लकडी पर शासन ने लगा रखा है प्रतिबंध उसी की कर रहे थे रात में तस्करी

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदी के पास एक ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई है। घटना रात 3 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार निलचंद साहू पिता बलद राम साहू निवासी सिलादेही थाना बिर्रा के द्वारा अपने ट्रैक्टर में हरे भरे अर्जुन की लकडी की तस्करी कर रहा था। इसी दौरान वह बम्हनीडीह थाना से कुछ ही दूर आगे निकला था की पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक सी जी 13 ए डी 8370 ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर सी जी 11 ए 0569 को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर सड़क के नीचे जा गिरी और ट्रैक्टर के कई परखच्चे हो गये। वही घटना के बाद से ट्रक चालक वाहन छोडकर भाग निकल गया है और ट्रैक्टर चालक निल चंद साहू को हल्की चोट आई है जिसका इलाज बम्हनीडीह सीएचसी मे चल रहा है। वही लोगो से मिली जानकारी के अनुसार निल चंद साहू पिता बदल राम साहू लकडी की तस्करी करता है। वह आये दिन अर्जुन के पेडो की कटाई कर उसे घटोली चौक स्थित आरा मसीन लकडी टाल मे सप्लाई करता है।

रात को होती है तस्करी जब पुलिस सोती है चैन कि नींद
बम्हनीडीह क्षेत्र मे इन दिनो काफी अधिक लकडी व कोयला की तस्करी चल रही है और पुलिस व वन विभाग चैन कि नींद सो रही है। जब कि अर्जुन के पेडो की कटाई पर शासन ने प्रतिबंध लगाया रखा है। पर इसकी तस्करी पर लगाम लगाने वाला कोई नही है। जिससे आये दिन हरे भरे पेडो की कटाई कि जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लकडी तस्कर बिर्रा थाना क्षेत्र बताया जा रहा है और इसकी बिर्रा थाना से सांठगांठ होने की आशंका भी जताई जा रही है। शासन ने जिस लकडी पर प्रतिबंध लगा रहा है वह बिर्रा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही है और पुलिस को इसकी जानकारी तक नही है।

Home / Janjgir Champa / जिस लकडी पर शासन ने लगा रखा है प्रतिबंध उसी की कर रहे थे रात में तस्करी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो