script

पत्रिका का यह अभियान सराहनीय मगर इसे साकार करने हर एक की सहभागिता जरूरी : नपं अध्यक्ष

locationजांजगीर चंपाPublished: Jun 02, 2019 06:23:32 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

पत्रिका अमृतम् जलम : नपं अध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं ने वार्ड 17 के तालाब में किया श्रमदान

 युवाओं ने वार्ड 17 के तालाब में किया श्रमदान

पत्रिका का यह अभियान सराहनीय मगर इसे साकार करने हर एक की सहभागिता जरूरी : नपं अध्यक्ष

जांजगीर-चांपा. पत्रिका यह अभियान तो बहुत सराहनीय है लेकिन इसे पूर्ण रूप से साकार करने के लिए हर एक शहरवासी को सामने आना होगा, क्योंकि तालाबों का संरक्षण आने वाले कल के लिए बहुत जरूरी है और यह अभियान एक अकेले के प्रयास से संभव नहीं है। पत्रिका आज जो अभियान चला रही है। उसको देखकर हम सबको इसे और आगे बढ़ाना होगा, तभी तालाबों को अब बचा पाएंगे।
यह बातें नगरपालिका जांजगीर-नैला के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने पत्रिका अमृतम जलम् अभियान का हिस्सा बनकर कही। रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 17 स्थित डबरी तालाब में सुबह 8 बजे शहर के युवाओं ने नपाध्यक्ष के नेतृत्व में अभियान का हिस्सा बनते हुए साफ-सफाई अभियान में श्रमदान किया। जल संरक्षण को लेकर जिला मुख्यालय जांजगीर के रहवासियों ने उत्साह और उमंग के साथ भागीदारी निभाई।
हाथ में तगाड़ी, फावड़ा और झाडू् लेकर युवा सुबह तालाब में पहुंचे और तालाब के अंदर से कचरा, पचरी में फैले कूड़ा-करकट, मिट्टी को हटाते हुए साफ-सफाई की। सभी ने श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई में योगदान दिया और संकल्प भी लिया कि तालाबों की साफ-सथुरा रखने आगे लोगों को भी जागरूक करेंगे। इस दौरान नपाध्यक्ष ने कहा कि कभी ये तालाब निस्तारी लायक थे लेकिन आज इनकी स्थिति अच्छी नहीं है।
इसके लिए कहीं न कहीं हम भी जिम्मेदार है। इसलिए इसे साफ-सथुरा रखने का काम भी हम ही कर सकते हैं। श्रमदान करने वालों में संतोष श्रीमौर, टिंकू यादव, पंकज यादव, अरविंद यादव, जैकी यादव, दुर्गा चौधरी, प्रवीण सेन, बिहारी कटकवार, सुखनंदन यादव, सीताराम पटेल, शिव यादव, जयंत यादव, डॉ. केके राठौर, बजरंग राठौर, श्रीराम, अर्जुन समेत अन्य युवा शामिल रहे।

जल संरक्षण के दिशा में बेहतर कार्य
अमृतम जलम् अभियान के साक्षी बने वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद हितेश यादव ने कहा कि पत्रिका जल और जल स्तोत्रों के संरक्षण के लिए पिछले कई वर्षों से जन जागरूकता का काम कर रही है। इससे समाज में काफी जागरूकता भी आई है, लेकिन लोगों को जल संरक्षण की दिशा में वृहद रूप से जुटने की जरूरत है। तालाबों में गंदे नाले के पानी को रोकना होगा। इसके लिए नगर पालिका और जिला प्रशासन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो