scriptबृज स्टाइल में फूलों की होली खेल मनाई रंग पंचमी | Rang Panchami celebrated the Holi of flowers in Brij style | Patrika News
जांजगीर चंपा

बृज स्टाइल में फूलों की होली खेल मनाई रंग पंचमी

सारथी फाउंडेशन ने मनायी होली, दिया भाईचारे का संदेश

जांजगीर चंपाMar 15, 2020 / 08:44 pm

sandeep upadhyay

बृज स्टाइल में फूलों की होली खेल मनाई रंग पंचमी

बृज स्टाइल में फूलों की होली खेल मनाई रंग पंचमी

रायपुर. पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतूसाव मठ में शनिवार को रंग पंचमी के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। मठ प्रांगण में शाम को बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे और रंग पंचमी मनाया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा को रंग गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान 1 क्विंटल विभिन्न प्रकार के फलों का भोग लगया गया, जिसे भक्तों में प्रसाद के तौर पर वितरित भी किया गया। रंग पंचमी में महिलाओं ने भी पारंपरिक बृज स्टाइल में फूलों की होली खेली। महिलाओं ने विभिन्न वाद्ययंत्रों के साथ बहुत ही मोहक फाग गीत गाए।
सारथी फाउंडेशन ने मनायी होली, दिया भाईचारे का संदेश

फोटो सारथी फाउंडेशन नाम सेरायपुर. रायपुर के भैरव नगर में श्री सारथी फाउंडेशन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संस्था की महिलाओं व अन्य सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। श्री सारथी फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि महिलाएं होली मिलन समारोह की तैयारियों में सुबह से ही जुटी थीं। दोपहर १२ बजे तक सभी महिलाएं गुलाल व अन्य तैयारियों के साथ कार्यक्रम में पहुंची और गीत संगीत के बीच कार्यक्रम शुरू हुआ। होली के गीतों पर महिलाएं काफी एंजाय करती रही। भैरव नगर में आयोजित इस समारोह को मनाने एवं होली पर्व के दौरान हुड़दंग और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने महिला सदस्य पहले से तैयारी कर ली थी। इसके लिए फाउंडेशन की महिलाएं विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों के जवानों से होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस टीम द्वारा पेट्रोलिंग करने का आह्वान किया था ताकि महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सके। श्री सारथी फाउंडेशन की सुषमा ध्रुव, शिफा सोनम, प्रभा साहू, मंजू शाह, दीपिका साहू, उषा साहू, हेमलता साहू, जूही सिंह, डोमिन साहू, मीना साहू, मिथिला यादव आदि ने बताया कि शांतिपूर्वक होली मनाने आम नागरिकों और युवाओं को प्रेरित करते हुए किसी को भी जबरन रंग नहीं लगाने आह्वान किया।

Hindi News/ Janjgir Champa / बृज स्टाइल में फूलों की होली खेल मनाई रंग पंचमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो