दहेज प्रताडऩा : पत्नी ने फोन कर पति से कहा लड़की हुई है, तो पति ने कहा अब तो दहेज में बाइक व ५० हजार लाना ही होगा, नहीं तो… पुलिस के अनुसार हरीश दुबे शनिवार की शाम पांच बजे अपने घर में था। इसी दौरान जीतू नायक उसके घर आया और बोला चलो गणेश विसर्जन करने जाना है। किसी बात को लेकर उनके बीच तू-तू मैं-मैं हो गया। इसके बाद उसके घर के सामने तेज आवाज में डीजे बज रहा था। डीजे वाले को उनके दोस्तों ने गाना चलाने के लिए बोला। इसके बाद जीतू उर्फ जितेंद्र नायक ने हरीश दुबे की लात घूसों से पिटाई कर दी और उसका गला दबाने लग गया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगा। पिटाई से हरीश दुबे के सिर एवं हाथ पांव में गंभीर चोटें आई है।
मंगेतर के साथ घर लौट रही युवती का तीन युवकों ने रोका रास्ता, करने लगा छेड़छाड़, मंगेतर ने किया विरोध तो कर दी धुनाई, फिर ये हुआ…मारपीट को देखकर उसकी मां धनेश्वरी दुबे ने बीचबचाव किया तो जीतू उसके साथ भी मारपीट करने लगा। मारपीट करते वक्त शिव, संजय सामने आए और बीच बचाव किए। तब जाकर मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि जीतू आदतन बदमाश है। उसकी पहले भी चांपा थाने में कई मामले दर्ज है। फिलहाल चांपा पुलिस ने हरीश दुबे की रिपोर्ट पर जीतू नायक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। Click &